Berozgar

बेरोजगार | Berozgar

बेरोजगार

( Berozgar )

 

रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है ,
लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है ।
सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं ,
पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है।

प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है,
नोकरी के लिए दिन रात हाथ पैर पटकता है।
मिल जाए तो समाज में बड़ी इज्जत होती है ,
नही मिले तो वह घरवालों को भी खटकता है।।

कितना पढ़ा लिखा हो पर सम्मान नही होता,
बना रहता है पागल सा मानो ज्ञान नहीं होता।
जरूरत क्या है उसकी परिवारवाले भी न जाने,
दर्द कितना लिए है किसी को ध्यान नहीं होता ।।

परिवार में बड़ा है या छोटा पर सिक्का खोटा है ,
विचार बहुत अच्छा है पर चुनाव का वह नोटा है ।
कोई ईधर ढकेले कोई ऊधर ढकेले घर में उसको,
इन्सान है पर लोग मानते बिना पेंदी का लोटा है ।।

शादी नहीं हुई है तो हाल चाल कुछ ठीक है,
शादी के बाद तो पत्नी की मिलती सीख है।
गुजर जाता है कुछ दिन बेकरी में भी अच्छा ,
जब शादी के बाद मिली पत्नी कुछ नीक है।।

आशा में वह जीता है और आशा में मरता है,
कभी खुश होता है कभी भविष्य से डरता है ।
सारा जीवन खपा देता एक नौकरी के लिए,
फिर भी लोग कहते हैं मेहनत नहीं करता है।।

 

कवि :  रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

मै हिंदी हिंदुस्तान की | Mai Hindi Hindustan ki

Similar Posts

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

  • विध्यालय का पहला दिन | First Day of School

    विध्यालय का पहला दिन ( First Day of School ) आया आपकी शरण में गुरुजन…| प्यार से पुकार कर, पुचकार कर सम्हाल दो । मैं आपकी शरण में गुरुजन, मुझमें सुंदर विचार दो ।। हो जरुरत फटकार दो, झाड दो लताड़ दो। अपने पन की आश-प्यार, ज्ञान का प्रकाश दो ।। हूँ अभी मैं कोरा…

  • मजदूर का स्वप्न | Majdoor par kavita

    मजदूर का स्वप्न ( Majadoor ka swapan )   ऊंची ऊंची अट्टालिका है , बड़े-बड़े यह भवन खड़े हैं l चारों और यह भरे पड़े हैं, मेरे हाथों से ही बने हैं l।   कितने भवनों का निर्माता, खून पसीना मैं बहाता। मेरे घर के हाल बुरे हैं, पत्नी बच्चे भूखे पड़े हैं l।  …

  • मेरी कलम | Meri Kalam

    मेरी कलम ( Meri Kalam )   मेरी कलम मेरा साथ बखूबी निभाती है तन्हाई में भी आकर गले लगाती है कड़कती धूप में परछाई बन जाती है ठंड मे मखमल की चादर कहलाती है मैं रूठ जाऊँ अगर तो प्यार से मनाती है सजदे करूं तो दुआएं मेरी भी कहती है गलती पर टोकती…

  • अधर में आदमी | Kavita adhar mein aadmi

    अधर में आदमी ( Adhar mein aadmi )   अधर आदमी लटक रहा नीचे विषधर फैले हैं। भगवान रखवाला सबका जीवन के झमेले हैं।   जो दिग्गज है जोर उनका वही डोर हिलाते हैं। जो कमजोर पड़ा वक्त पे धराशाई हो जाते हैं।   महंगाई ने कमर तोड़ दी भागमभाग जिंदगी सारी। भ्रष्टाचार ने फन…

  • मोबाईल से दूरी बनाएं | Mobile se Doori Banaye

    मोबाईल से दूरी बनाएं ( Mobile se doori banaye )    मोबाईल के इस शोख ने आज सबको हिला दिया, छोटे-बड़े बच्चें एवं बुड्ढे सबको नाच ये नचा दिया। टेलिविज़न रेडियों एवं एसटीडी को भी भुला दिया, पाश्चात्य संस्कार संस्कृति धीरे-धीरे ये छुड़ा दिया।। धूल-भरी है आज ज़िंदगी व सब जगह पर ‌गन्दगी, खो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *