Main Khushnaseeb

मैं खुशनसीब | Main Khushnaseeb

मैं खुशनसीब

( Main Khushnaseeb)

 

आज समझता हूं खुशनसीब खुद को
काटों की दवा भेज दी खुदाने मुझको

जख्मों की दवा लाया है दोस्त मेरा
चमन की हवा लाया है दोस्त मेरा

खुशनसीब फूल हूं मैं खिला हुआ
कौन कहता है की मैं हूं बिखरा हुआ

सवालों के घेरे से निकला हूं आज बाहर
दिखाया है रास्ता खुदा ने मुझको
काटो की दवा खुदा ने भेज दी मुझको

आज दिल को सुकून मिला
सवालों को अपना घर मिला

उजालों से जीवन को मिली रोशनी
भटके मुसाफिर को जैसे मंजिल मिली

दूर हुए दिल के सारे गिले शिकवे
मिला दिया हमसफर से खुदा ने मुझको

अब नही कोई मलाल खुदको
समझता नही हूं बदनसीब खुद को
कांटों की दवा खुदा ने भेज दी मुझको

 

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

उन्मुक्त जीवन | Unmukt Jivan

Similar Posts

  • ग्रहों का कुंभ

    ग्रहों का कुंभ नीलाभित नभ में लगा, कुंभ ग्रहों का मीत।रूप राशि शशि को पुलक शुक्र निहारे रीत।। दिनकर हँस स्वागत करे, उषा रश्मि शुभ स्नान।सिंहासन आसीन गुरु, पा श्रद्धा-सम्मान।। राई-नौन लिए शनि, नजर उतारे मौन।बुध सतर्क हो खोजता, राहु-केतु हैं कौन? मंगल थानेदार ने, दिया अमंगल रोक।जन-गण जमघट सितारे, पूज रहे आलोक।। हर्षल को…

  • जीवन ही संघर्ष है | Jeevan sangharsh par kavita

    जीवन ही संघर्ष है ( Jeevan hi sangharsh hai )     परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती, यें मेहनत कभी किसी की बेकार नहीं जाती। हिम्मत हौसला और जिसने भी रखा विश्वास, सफलताओं की कुॅंजी उसे मिलती ही जाती।।   बन्जर धरती पर भी इन्सान फूल खिला देता, ये इंसान चाहें तो…

  • Poem On Time in Hindi | वक्त

    वक्त ( Waqt )  ( 2 )  वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे पुरखे भी रहते सदमे में,…

  • घड़ी | Bal kavita

    घड़ी ( Ghadi )   टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती इसके भीतर अलग-अलग तीन छड़ी घूमतीं सेकेंड, मिनट, घंटे से जो समय तोलतीं टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती । बच्चों झटपट हो जाओ तुम सब तैयार मात-पिता, बड़ों को करो नमस्कार जल्दी पहुँचो स्कूल-तुमसे ये घड़ी बोलती शिक्षा ही सबकी उन्नति…

  • आओ रुक जायें यहीं

    आओ रुक जायें यहीं   आओ रुक जाए यही कुछ सुकून तो मिले रफ्ता रफ्ता जिंदगी से कुछ निजात मिले   हम भी बहके से चले राहे उल्फत में कभी याद करते हैं तुम्हें कहाँ भूले हैं अभी   बात वो रुक सी गई बात जो कह ना सकी दिल ऐ आइने में अभी एक…

  • बंद कर दो बाल-विवाह | Bal vivah par kavita

    बंद कर दो बाल-विवाह ( Band kar do bal-vivah )   ख़ूब पढ़ाओं यह देनी एक सलाह, बन्द कर दो अब तो बाल-विवाह। लड़का एवं लड़की होने दो जवान, ना करना बचपन में जीवन स्वाह।।   क्या सही गलत यह नही पहचान, अभी है यह कच्चे घड़े के समान। चुनने दे इनको अपनी अपनी राह,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *