Dr. Rajendra Prasad

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद | Dr. Rajendra Prasad

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद

( Pratham rashtrapati Dr. Rajendra Prasad )

आज़ादी पश्चात भारत के जो प्रथम राष्ट्रपति बनें,
गाॅंधी जी के बेहद करीबी और सहयोगी भी रहे।
भारत छोड़ो आंदोलन के समय जो जेल भी गए,
एक मात्र ऐसे व्यक्ति जो दो बार इसी पद पे रहे।।

जो ३ दिसम्बर १८८४ को जन्में जीरादेई गाॅंव में,
था डुमरांव से काफ़ी लगाव है सीवान-बिहार में।
स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय वहां कई बार गये,
शिक्षक बनकर पढ़ाएं थें बच्चो को हाईस्कूल में।।

कानूनी पढ़ाई के संग राष्ट्रीय कांग्रेस जोईन किए,
अपनी वाणी से हमेशा अमृतरस ये बरसाते गए।
पिता महादेव सहाय व माता कमलेश्वरी देवी थी,
फारसी और संस्कृत भाषा का पिता विद्वान हुए।।

सर्वोच्च पद पे रहते हुऐ भी सादा जीवन ये जिए,
सरल स्वभाव विचारों से महान व्यक्ति कहलाए।
डाॅक्टर राजेंद्र प्रसाद था उस शख्सियत का नाम,
संविधान सभा का नेतृत्व उस समय आप किए।।

देशरत्न भी कहता है आज जिनको ये हिंदुस्तान,
कई पुस्तकें लिखी इन्होंने ऐसे थें वो बाबू महान।
बापू के क़दमो में बाबू एवं सत्याग्रह ऐट चंपारण,
गाॅंधीजी की देन जैसी पुस्तकें पढ़ता यह जहान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • दीप | Deep

    दीप ( Deep )    न सही विश्वास मेरा, पूछ ले उस दीप से। जो रात सारी रहा जलता, साथ मेरे बन प्रतिबम्ब।। हाल सारा जायेगा कह, दीप वह जो बुझ गया। जगने का सबब मेरा, और जलने के मजा।। मांगतीं विश्वास का बल, देख ले इक नजर भर। बस वही लेकर मैं संबल, जलती…

  • विदा | Kavita

    विदा ( Vida ) तुम कह देना उन सब लोगों से, जिन्हें लगता है हम एक दुजे के लिए नहीं. जो देखते है सिर्फ़ रंग, रूप और रुतबा जिन्होंने नहीं देखा मेरे प्रेम की लाली को तुम्हारे गलो को भिगोते हुए. जो नहीं सुन पाए वो गीत जो मैंने कभी लफ़्ज़ों में पिरोए ही नहीं….

  • Ghazal | बिना तेरे

    बिना तेरे  ( Bina Tere )   बिना तेरे अब हमसे और अकेले जिया नहीं जाता । तुम्हें भूल जाने का गुनाह भी तो हमसे किया नहीं जाता । माना कि मेरे इश्क़े- इज़हार से परेशाँ रहने लगे हो तुम; पर अपनी पाक मोहब्बत को गुनाह, हमसे कहा नहीं जाता । सीने में चुभन,आँखों में…

  • सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

    सिंदूरी सूरज ( Sindoori suraj )    सिंदूरी सूरज विशाल तेजी से अस्त हुआ धीरे-धीरे सांझ को बुलावा दे चला सरसराती पवन ने बालियों को यू छुआ पंछियों के कलरव ने अंबर से धरती तक चारों दिशाओं को गुंजायमान किया घरौंदो को लौट चलो कि अब अंधेरा हुआ गायों के गले की बजती हुई घंटियां…

  • तुम्हें मनाने आया हूं | Prarthana

    तुम्हें मनाने आया हूं ( Tumhe manane aaya hun )   दीन दयाल दया के सागर तुम्हें   मनाने   आया  हूं शब्दों के मोती चुनकर फूल  चढ़ाने  लाया  हूं   हे  जग  के करतार सुनो केशव माधव दातार सुनो करुणा के सागर आप प्रभु अब दीनों की पुकार सुनो   कुछ चमत्कार हरि कर दो दूर …

  • लक्ष्मण रेखा | Laxman rekha kavita

    लक्ष्मण रेखा ( Laxman rekha ) परिधि कों पार नही करना हे माता,वचन हमें दे दो। कोई भी कारण हो जाए,निरादर इसका मत करना। परिधि को पार नही करना….. ये माया का अरण्य है, जिसमें दानव रचे बसे है। कही भी कुछ भी कर सकते है,ये दानव दुष्ट बडे है। ये छल से रूप मोहिनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *