Parinay Bela

परिणय बेला | Parinay Bela

परिणय बेला

( Parinay Bela )

भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला

हिंदू धर्म वैवाहिक बंधन,
मनुज जीवन दिव्य श्रृंगार ।
द्वि पथिक दृढ़ प्रतिज्ञा,
हर पल संग आनंद बहार ।
परस्पर समर्पण पराकाष्ठा,
अंतर उद्गम आनंद नवेला ।
भांवर संकल्पों से, निखर रही परिणय बेला ।।

वैदिक संस्कृति वैवाहिकी,
जन्म जन्मांतर आत्मिक संबंध ।
परम साक्षी पावन अग्नि,
सप्तपदी दैविक सुगंध ।
प्रथम व्रत उपासना तीर्थ,
वर वधु सह कदम सेला ।
भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला ।।

द्वि एक दूज मात पिता आदर,
जीवन पर्यंत रक्षा तृतीय वचन ।
चतुर्थ परिवार दायित्व निर्वहन,
सुखद भविष्य योजन रचन ।
पंचम समानता पूर्ण व्यवहार,
आय व्यय पारदर्शिता हर्ष भेला ।
भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला ।।

घर बाहर हार्दिक मान सम्मान,
षष्ठम संकल्प अनूप रथ ।
पर नर नारी मर्यादित आचरण,
सप्तम निर्मल विमल शपथ ।
दांपत्य प्रेम अभिलाषा नित,
उर सरित प्रवाह खुशियां रेला ।
भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

सृष्टि की अत्युत्तम रचना है नारी | Nari par Kavita in Hindi

Similar Posts

  • तेरी शिकायत | Teri Shikayat

    तेरी शिकायत ( Teri Shikayat ) तेरी मेहरबानी का किस्सा सबको सुनाया।अंधा समझ हाथ पकड़ तूने रास्ता दिखाया। अब तो तेरी शिकायत करें भी तो किससे।सबके दिलों में तुझे हमने ही बसाया। तू चाहे अब जितने सितम कर ले इस पर।सहता चल बस यही दिल को समझाया। हर बार दिखाते रहे तुम आईना हरेक को।हर…

  • Kavita | एक पेड़

    एक पेड़ ( Ek Ped )   कभी धूप कभी पानी मे ,देती हमें शीतल छाया । आजा आराम करले संगी ,चल रही मंद मंद हवा ।।   जब  होती  तेज  धूप ,चिंता  हमारी  कम करती । मंजिल तक पहुँचने मे ,मदद हमारी हमेशा करती ।। देती हमें कीमती चीजे ,कभी न स्वार्थ वो दिखलाती…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

  • गांधी बनना आसान नहीं

    गांधी बनना आसान नहीं ******* गांधी बनने को, गांधी का धर्म- गांधी का कर्म निभाना होगा, सत्य अहिंसा को भी अपनाना होगा। आज ! इस मार्ग पर चलना आसान नहीं, गांधी बनना आसान नहीं। सच्चाई की राहों पर- देखो कितने हैं अवरोध? बाहर की पूछे कौन भला- घर में ही हैं बड़े विरोध। शुद्ध सात्विक…

  • शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

    शहरों की हकीकत! ***** जेठ की दुपहरी प्रचंड गर्मी थी पड़ रही लगी प्यास थी बड़ी निकला ढ़ूंढ़ने सोता पर यह शहरों में कहां होता? भटका इधर उधर व्याकुल होकर दिखा न कहीं कोई कुंआ , तालाब धुल उड़ रही थी हालत हो रहे थे खराब। भागते लोगों से पूछा कई बार, मिला न उतर,…

  • अपना ऐसा गणतंत्र हो | Gantantra Diwas par Kavita

    अपना ऐसा गणतंत्र हो ( Apna Aisa Gantantra Ho )    अपना ऐसा यह गणतंत्र हो, और बच्चें एक या दो ही हो। हौंसले सबके यें मज़बूत हो, व स्वतंत्रता का आभास हो।। आज नही रहें कोई परेशान, वृद्ध-बच्चें या जवान इंसान। संदेश दर्शाता यही लोकतंत्र, तिरंगा हमारा देश की शान।। कानून सब के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *