Ration Card

राशनकार्ड ( लघुकथा ) | Ration Card

एक दिन ईशा रसोई के सारे डिब्बे साफ करके बड़े खुश थी सोच रही थी के पहिले के जमाने में कितने बड़े कंटेनर होते थे परंतु आजकल आधुनिकता के चलते सुपरमार्केट या मॉल में से सिर्फ पैकेट ही प्राप्त किए जाते हैं ।

वजन ढोने के चलते लोग उतना ही पैकेट या समान ले लेते हैं दो या चार किलो और इससे ज्यादा नहीं ताकि घर में जगह के साथ अनाज में कीड़े न लगे और सफाई न करना पड़े।

यह एक बड़ा कारण है आधुनिकता के चलते राशन स्टोर न करने का । पर ईशा को तो अभी भी वही किचन याद आ रहा था जिसमें 25 ,25 या 50 किलो एक क्विंटल अनाज रखा रहता था और कभी कम या ज्यादा पड़ता ही नहीं था।

बड़े दुख मन से बैठी थी और सोच रही थी इतने में ही ईशा ने अपनी बात कनिष्का बिटिया से कहीं , की पता है हमारे जमाने में किचन में कितना सामान हुआ करता था के एक दिन में सफाई करना संभव ही न था ।

तभी कानिष्का बिटिया बड़े प्यार से ही सुनकर मुस्कुरा रही थी बहुत छोटी होने के कारण उसे बिल्कुल समझ ना थी पर ये मालूम था राशन कार्ड पर समान मिलता है और मजाक में ही बोल पड़ी की राशन कार्ड बनवा लो सब वैसा ही हो जाएगा जैसा पहिले था। उसकी बात सुनकर मेरी हसी छूट पड़ी और दुख एक अनूठे सुख में बदल गया।

तुरंत ही उसके पिताजी को कॉल मिलाया और बताया की आज तो कनिष्का बिटिया ने बड़ी समझदारी की बात की है और उसको सुनते ही वो भी हस पड़े और बोले
” अब तो जुगाड लगाना ही पड़ेगा राशनकार्ड का ” कभी-कभी बच्चों की छोटी-छोटी बातें घर में दुख का माहौल सुख में परिवर्तित कर देती हैं।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

चाय पर : हाइकु

Similar Posts

  • ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना | दिल को छूने वाली ग़ज़ल

    ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना। ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना। अपनी पगड़ी संभाल के रखना। डस न ले तीरगी कहीं तुमको। घर में दीपक उजाल के रखना। सांप इनमें ही छुप के पलते हैं। आस्तीनें संभाल के रखना। हो न ताख़ीर उनको देने में। हाथ पर दिल निकाल के रखना। दोस्त…

  • श्राद्ध तर्पण | Shradh Tarpan

    आलेख श्राद्ध तर्पण मुख्य रूप से गृहस्थ द्वारा किए जाने वाले ब्रम्ह यज्ञ, देव यज्ञ , पितृ यज्ञ, अतिथि यज्ञ तथा बलिवैश्व यज्ञ में पितृ यज्ञ के अंतर्गत आता है। पितृ यज्ञ जीवित माता-पिता, आचार्य, विद्वान मनुष्य आदि की सेवा है। इस यज्ञ के श्राद्ध तर्पण दो भाग हैं। श्राद्ध तर्पण मृतक का नहीं बल्कि…

  • इंसाफ | Laghu Katha Insaaf

    “आप कहते हैं कि हम अपने इलाके के बड़े जमींदार में से आते हैं, कहाँ तक सच हैॽ” जज ने रामबदन सिंह से पूछा। “लोगों की सांस तक कहती हैं।” रामबदन सिंह ने अपनी मूंछें ऐंठते हुए कहा। “इसका मतलब यह कि आप लोगों में अपना दहशत बनाए रखते हैं और किसी को अपनी मर्जी…

  • भगवान के यहाँ देर है, अंधेर नहीं

    “बड़ा खूबसूरत कांच का गिलास है। क्या यह आपका है?” दीपक सर ने मेज पर रखे कांच के गिलास को देखते हुए, रोमांटिक अंदाज में शालिनी मैडम से कहा। “जी सर, मेरा ही है।” शालिनी मैडम ने जवाब दिया। “मेरा इस पर दिल आ गया है। क्या यह कांच का गिलास मेरा हो सकता है?”…

  • हँसी

    बहुत दिनों बाद सब एक साथ इकट्ठा हुए थे। घर का आँगन रौनक से भर गया था। बच्चे दौड़ते फिर रहे थे, औरतें रसोई में व्यस्त थीं, और मर्द हुक्का-चाय का आनंद ले रहे थे। मिलजुल कर खाना खाने के बाद सभी बरामदे में बैठ गए — बातें चलने लगीं, हँसी-ठिठोली का दौर शुरू हो…

  • श्राद्ध | Shraddh

    “हेलो पण्डित जी प्रणाम!…… मैं श्यामलाल जी का बेटा प्रकाश बोल रहा हूं, आयुष्मान भव बेटा!….. कहो कैसे याद किया आज सुबह सुबह। जी पण्डित दरअसल बात ये है कि हमारे पिताजी का स्वर्गवास हुए एक साल हो गए हैं और उनका श्राद्ध का कार्यक्रम हम धूमधाम से मना रहे हैं जिसमें मैंने नाते रिश्तेदारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *