Raddi

रद्दी | Raddi

रद्दी

( Raddi )

 

माना की जरूरत नहीं किसी की आपको
समर्थ है स्वयं में ही खुद के प्रति
तब भी आप
पूर्णता में ईश्वर तो नहीं है

किसी से हाथ मिलाकर के तो देखिए
साथ से चलकर तो देखिए
किसी के होकर तो देखिए
हो जाएगा आभास आपको भी
अपनी पूर्णता का

सहयोग ही तो सीखाता है
जीवन जीने की कला
अन्यथा मशीनी युग में स्वयं को भी
मशीनी सांचे में ढाल लेना ही
कहां तक की श्रेष्ठता है

हर तबके के लोग हैं समाज में
आप भी इसी समाज का एक हिस्सा है
अपने हिस्से की बेरुखी से आप
भला आनंदमय कैसे रह सकते हैं

दिखावे की जिंदगी
इंसानियत से दूर कर देती है
और आप सिर्फ झूठे बड़प्पन के अहम में ही जीते रह जाते हैं
जिसका कोई अर्थ नहीं होता
टोकरी में पड़े रद्दी की तरह

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तरीके से | Tarike se

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -भाग्यहीन

    भाग्यहीन ( Bhaagyaheen )   कहाँ  गए  रणछोड  द्रौपदी, पर  विपदा अब भारी है। रजस्वला तन खुले केश संग,विपद में द्रुपद कुमारी है।   पूर्व जन्म की इन्द्राणी अब, श्रापित सी महारानी है। पांच महारथियों की भार्या, धृत की जीती बाजी है।   हे केशव हे माधव सुन लो, भय भव लीन बेचारी है। नामर्दो…

  • भैया दूज | Bhaiya Dooj Geet

    भैया दूज ( Bhaiya Dooj )   पावन रिश्तो का संसार बरसे भाई बहन का प्यार। भैया दूज आया त्यौहार लाया हर्ष खुशी अपार। पावन रिश्तो का संसार   चंदन तिलक लगा मस्तक बहना करे मंगलाचार। सुख वैभव से भरा रहे भैया तेरा घर परिवार। उमड़ा दिलों में हर्ष अपार भैया लाए ढेरों उपहार। भाई…

  • तुम्हारी तरह | Tumhari Tarah

    तुम्हारी तरह ( Tumhari tarah )   यूं तो ,जी लेते हम भी बिंदास जिंदगी तुम्हारी तरह घर मे कम कुछ नही था किंतु,परिवार के साथ साथ कुछ बाहरी जिम्मेदारियां भी थी सिर्फ परिवार ही संसार नही होता हर किसी की मुलाकात हर घटना दुर्घटना हर संदेश समाचार अबतक ,कुछ न कुछ देते ही रहे…

  • भारत महान | Kavita Bharat Mahan

    भारत महान ! ( Bharat Mahan )    तुम नफरतों से कितना नुकसान कर गए, हिन्दुस्तान थे क्यों पाकिस्तान बन गए। मोहब्बत की मिट्टी का नाम है हिन्दुस्तान, मगर दिये तुम्हारे घाव निशान बन गए। दौलत की हो बारिश ऐसा खुदा करे, लेकिन तू जख्मों की खान बन गए। तरक्की पसंद मुल्क है भारत महान,…

  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी | Late Atal Bihari Vajpayee

    स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ( सुशासन दिवस )   जन्म दिन हो मुबारक अटल जी हमारे, आए बधाई देने गगन से सितारे। करता हूँ खुशियाँ मैं तुझपे वारी, आए बधाई देने गगन से सितारे। उठती नजर मेरी जाती जहाँ तक, तुम-सा न कोई जमीं-आसमां तक। सलामत सदा रहे धरा की बहारें, आये बधाई देने गगन से…

  • भानुप्रिया देवी की कविताएं | Bhanu Priya Devi Hindi Poetry

    ताजमहल सा इश्क ताज महल सा इश्क जीवन में दुर्लभ सबको। नसीब से मिलता है धरा से गुजर जाने के बाद भी हृदय में यादें और दिल में स्थान। उनके बारे में अच्छी सोच, अजूबा सा ताजमहल बना जाते हैं,यादगार स्वरूप। जीवन पर्यंत देख उसे मल्लिका की जिंदगी को याद कर करते जीवन ताजा। शहंशाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *