भाग्यहीन

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -भाग्यहीन

भाग्यहीन

( Bhaagyaheen )

 

कहाँ  गए  रणछोड  द्रौपदी, पर  विपदा अब भारी है।
रजस्वला तन खुले केश संग,विपद में द्रुपद कुमारी है।

 

पूर्व जन्म की इन्द्राणी अब, श्रापित सी महारानी है।
पांच महारथियों की भार्या, धृत की जीती बाजी है।

 

हे केशव हे माधव सुन लो, भय भव लीन बेचारी है।
नामर्दो की खुली सभा मे, बेबस भारत की नारी है।

 

उत्तम कुल में जन्म लिया, उत्तम कुल में ही ब्याही है।
उत्तम है सब बन्धु बान्धव,उत्तम कुल की यह नारी है।

 

इन्द्रप्रस्त  की   पटरानी  की,  देखो  क्या  लाचारी  है
केशु पकड के खींच रहा,उत्तम कुल की यह साडी है।

 

कहाँ  गए  हे  श्याम  तुम्हारी, श्यामा बिलख रही है।
यज्ञअग्नि से जन्मी लिया, मन ज्वाला धधँक रही है।

 

दीन  बन्धु  हे दीन दयाला,दया दान से  भर झोली।
शरण तुम्हारे द्रौपदी है अब,लाज बचाओ तुम मेरी।

 

कुरूओ की इस भरी सभा में, एक अकेली नारी हूँ।
अपशब्द बाण से व्यधी हुई,यह भाग्यहीन लाचारी हूँ।

 

द्रौपदी तो शुरुआत रही,पर अब भी वही कहानी है।
यहाँ  वहाँ  सारे  ही  जग  में, सिसक रही बेचारी है।

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??

शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : 

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -पहेली

Similar Posts

  • पुत्री का पिता | Putri ka Pita

    पुत्री का पिता ( Putri ka pita )  Father’s day special kavita   पिता के कंधे की मजबूती  बेटी के लिए साहस और गर्व का  प्रतीक है होती। उसे समाज में अपने  बढ़ते कदमों की  तब चिंता नहीं होती तब उसकी उम्मीदें,  धुंँधलाती नहीं हैं अंधेरों में छुपकर अपनी  चमक गंँवाती नहीं हैं।   जिन…

  • मैं और मेरी तनहाई | Main aur Meri Tanhai

    मैं और मेरी तनहाई ( Main aur Meri Tanhai )   मिलने को तो मिला बहुत, पर मनचाहा न मिला। निद्रालस नयनों को सपनों ने है बहुत छला। बनते मिटते रहे चित्र कितने ही साधों के। दण्ड भोगता रहा न जाने किन अपराधों के, साॅसों की पूंजी कितनी ही, मैंने व्यर्थ गंवाई। बहुत बार भयभीत…

  • त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर | Poem Jaag Musafir

    त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर ( Tyag nidra jaag musafir )   बीती रात ,हुआ सवेरा पक्षी कुल का, हुआ बसेरा कैसे लक्ष्य,तय होगा फिर त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर,   सोकर कौन? कर पाया क्या? बैठ करके,खोया ना क्या? खोते वक्त, मत जा आखिर, न सोवो उठ,जाग मुसाफिर।   अपने आप, समझता क्यों न? होके सबल, सभलता क्यों…

  • मैं मजदूर हूं | Kavita main majdoor hun

    मैं मजदूर हूं ( Main majdoor hun )   मैं मजदूर हूं ,मैं मजदूर हूं रोटी रोजी के खातिर घर से कितनी दूर हूं   मेहनत करना मेरा काम भाग्य में लिखा कहां आराम सेवाश्रम में चूर हूं ,मैं मजदूर हूं   पेट की भूख मिटाने को घर का काम चलाने को पैसे से मजबूर…

  • आईना

    आईना आईना बनकर लोगों के अक्स हूं दिखाता बहुत साधारण और हूं सादा न दिखाता कभी कम न ज्यादा जो है दिखता हू-ब-हू वही हूं दिखाता। लेकिन न जाने क्यों? किसी को न सुहाता? जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता? तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता! होकर तन्हा कभी हूं सोचता कभी पछताता मैं…

  • समझ लेना होली है

    समझ लेना होली है हर इंसान अपने रंग में रंगा हो तो, समझ लेना होली है।हर रंग कुछ कहता ही है,हर रिश्ते में हँसी ठिठोली है।जीवन रंग महकाती, आनंद उमंग उल्लास से।जीवन महक उठता है,एक दूसरे के विश्वास से।प्रकृति की हरियाली,मधुमास की राग है।नवकोपलों से लगता,कोई लिया वैराग्य है।हर गले शिकवे को मिटा दो,फैलाओ ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *