Nav Varsh

नव वर्ष 2024 | Nav Varsh

नव वर्ष 2024

 

हंसी खुशी करते विदा
नमन तुम्हें 2023
स्वागत है आपका
आइये घर 2024

नव प्रभात की शुभ बेला पर
अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा
भर दो सब में प्रेम रस
बने स्वर्णिम देश हमारा

देते हैं आसन कमल पुष्प सा
जो है देवों का सिंहासन
चतुर्मुखी हो प्रगति हमारी
तुमसे मिले यही आश्वासन

भारत बने अग्र विजेता
मान बढे विश्व पटल पर
बांटे संदेश विश्व शांति का
फहरे ध्वजा नभ मंडल पर

हर सामाजिक क्षेत्र में
हो समुचित विकास
यही अपेक्षा हमें तुमसे
करना पूर्ण हमारा विश्वास

जय जय वर्ष चौबीस
नमन तुम्हें ,दो आशीष
बहन बेटी बाल वृद्ध
झुके न कभी किसी का शीश

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

लगाव | Lagaav

Similar Posts

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

  • हमारे नेता जी

    हमारे नेता जी 23 जनवरी 1897 को कटक उड़ीसा में जन्म हुआ,जो पढ़ लिखकर अपने कला कौशल से अंबर छुआ।पिता जानकी नाथ बोस मां प्रभावती का पुत्र था जो,आजाद हिंद फौज बनाई और जय हिंद का नारा दिया।। देखकर भारत मां की दुर्दशा को बौखला गए नेताजी,1942 में आजाद हिंद फौज का गठन किए नेताजी…

  • चन्दन | Chandan kavita

     “चन्दन” ( Chandan : Kavita ) –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 1.कहने को लकडी है, ठंडक समेटे है | भीनी सी खुशबू है, विष-धर लपेटे है | घिंस के जब पत्थर पर, माथे में लगता है | ऊंगली महकाती है, चन्दन वो लकडी है | –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 2.चन्दन की राहों में, उलझन हजारों हैं…

  • बलिदान | Kavita

    बलिदान ( Balidan )   क्या है आजादी का मतलब देश प्रेम वो मतवाले लहू बहाया जिन वीरों ने बलिदानी वो दीवाने   मातृभूमि पर मिटने वाले डटकर लोहा लेते थे देश भक्ति में ऐसे झूले फांसी तक चढ़ लेते थे   जलियांवाला बाग साक्षी अमर कथा उन वीरों की वंदे मातरम कह गए जो…

  • प्रियंका सोनकर की पांच रचनाएं | Dr. Priyanka Sonkar Poetry

    01. क्रांति ——– तुम जिस सभ्यता को संस्कृति कहते हो यही शोषण का कारखाना है तुम कहते हो इसे ही तो बचाना है मैं कहती हूं मुझे इसे ध्वस्त करना है शोषण का श भी नहीं चाहिए इस धरती पर मुझे जब जब शोषण के मुहाने पर सभ्यता की बुनियाद संस्कृति का परचम लहराती है…

  • भगवान विष्णु अवतार परशुराम | Parashuram

    भगवान विष्णु अवतार परशुराम ( Bhagwan Vishnu Avatar Parashuram )   भगवन हरि विष्णु के आप थें ऐसे छठवें अवतार, राम समान शक्तिशाली थें रखते फरसा हथियार। वीरता का साक्षात उदाहरण एवम नाम परशुराम, अहम भूमिका निभाये थें जो त्रेतायुग एवं द्वापर।। जो अपना गुरु भगवान शिव-शंकर को मानते थें, महेन्द्र गिरी पर्वत जाकर कठोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *