सियाराम अयोध्या आएंगे | Siyaram Ayodhya Aayenge

सियाराम अयोध्या आएंगे

( Siyaram ayodhya aayenge )

 

फिर से अयोध्या को आएंगे कलयुग में वो राम,
सत्य सनातन धर्म का ध्वज लहराएंगे श्री राम।
चलो चलो अब सब चलो पावन अयोध्या धाम,
२२ फरवरी वो दिन है जहां बनेंगे बिगड़े काम।।

कर लेना दर्शन राम के बन जाएंगे संपूर्ण काज,
सज रहा है सिंहासन एवम अवध नगरी आज।
धुल जाएंगे पाप जन्म के कर लेना उन्हे प्रणाम,
जागो व जगाओ गांवों कि गलियां एवं समाज।।

पहुंचा रहें घर-घर निमंत्रण श्रीनारायण के दास,
अक्षत-कलश भी भेज रहे जो है उत्तम प्रयास।
मनेगी अब फिर सबकी दिवाली है यह विश्वास,
सियाराम का पूर्ण हुआ जैसे इसरोज वनवास।।

सपना था यह हम सभी का जो अब होगा पूरा,
मन्दिर निर्माण पूर्ण हुआ अवध नगरी की धरा।
सुंदर छवि भवन में होगी लखन राम संग सिया,
श्री राम दूत बजरंगी देंगे भवन के आगे पहरा।।

सारे विश्व में हो रही आज चर्चा राम दरबार की,
प्राण प्रतिष्ठा होने को है कौशल्या के लाल की।
जगमग करते दीपक जलेंगे एवं गूंजेंगे शंखनाद,
मर्यादा-पुरुषोत्तम जय हो भगवान श्रीराम की।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

14 जनवरी को मकर संक्रांति | Makar Sankranti par kavita


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *