श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

श्री रामवतार जी

( Shri Ramvatar Ji )

 

श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय
*************
स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व ,
शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान ।
परम शिक्षक पद सेवा स्तुति,
सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान ।
कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि,
शिक्षण अधिगम नव अध्याय ।
श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।

उत्तम उन्नत शिक्षण विधा,
शिष्य जगत अति आह्लाद ।
सहज सरल दृष्टांत माध्य,
क्लिष्ट कथ्य मृदुल संवाद ।
राज्य स्तर सम्मान अनुपमा,
स्वभाव स्नेहिल आनंद प्रदाय ।
श्री रामवतार जी, प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।

यथार्थता निहित मार्गदर्शन,
हर्षल प्रियल शाला प्रबंधन ।
कौशल दक्षता श्रेष्ठ नवाचारी,
उमंग उल्लास विद्यालय स्पंदन ।
सदाचारिता जीवन पथ ओज,
कर्म साधना संस्कारिता निकाय ।
श्री रामवतार जी, प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।

लक्ष्यबद्ध भव्य कार्यशैली ,
शिक्षा जगत अहम योगदान ।
अभिभावक तुल्य सानिध्य,
विद्यार्थी हित अनन्य अनुदान ।
कोटि कोटि अभिवंदन कामना,
जीवन प्रतिपल अथाह आनंद हर्षाय ।
श्री रामवतार जी, प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | Rashtriya Vigyan Diwas

Similar Posts

  • माँ से ख़ुशी

    माँ से ख़ुशी माँ दुर्गा का साया जीवन में हो lआयी ख़ुशियों की छाया अहो llपग – पग शांति का निवास हो lप्रतिदिन प्रकाश का वास हो llतू अंबे , जग दंबे lतुही दुर्गा , तुही लक्ष्मी ll खेलो – कूदो उल्लास के आँचल में lक्लेश – कष्ट दूर हो छाह के भाव में llओड…

  • माँ का कर्ज चुकाना है | Desh Bhakti Kavita

    माँ का कर्ज चुकाना है ( Maa ka karz chukana hai )   सभी भारतीय आज एक हो जाना, उग्रवाद हम को जड़ से ही मिटाना। इन दुश्मनों को अब धूल है चटाना, माँ वसुंधरा का कर्ज हमें है चुकाना।। देश के वीरों ने अपने प्राण गवाएँ है, आंधी तूफ़ान बारिश को भी सहे है।…

  • शांतिदूत | Poem shantidoot

    शांतिदूत ( Shantidoot )   शांति दूत सृष्टि नियंता माधव हस्तिनापुर आए खबर फैल गई दरबारों में मैत्री का संदेशा लाए   महारथियों से भरी सभा स्वागत में दरबार सजा दिया संदेशा पांडवों का केशव क्या है कहो रजा पुत्र मोह में बंधे हुए धृतराष्ट्र कुछ कह नहीं पाते थे अधिकार आधा पांडवों का देते…

  • हवा का झोंका | Hawa ka jhonka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   मधुर मधुर बहती पुरवाई मधुर हवा का झोंका आंगन में बहारें आई आया मनमीत अनोखा   खिल उठा मधुबन सारा महक गई वादियां सभी खुशबू फैली मोहक बन चहक गई कलियां तभी   उनके आ जाने से आया मस्त हवा का झोंका बहारों को मिल गया…

  • 21 वीं सदी का यथार्थ

    21 वीं सदी का यथार्थ देव संस्कृति देव भाषा देव लोक की विदाई मानव का प्रौद्योगिकीकरण जड-चेतन का निशचेतन छायावाद का प्रचलन चार्वाक का अनुकरण कृत्रिम इच्छा का सृजन कृत्रिम मेधा का उत्पादन बाजारों के बंजारें आत्ममुग्धता की उपभोक्तायें मानवता का स्खलन सभ्यता का यांत्रिकरण बिलगेटस,मस्क का खगोलीकरण अंबानी,अडानी का आरोहण मूल्यों-नीतियों का मर्दन रक्तबीजों…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *