धेनु की करुण पुकार

धेनु की करुण पुकार

धेनु की करुण पुकार

मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर
मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर
मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो
मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो
मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी
बन कामधेनु नभ में भी देवों की लाज बचाई थी
कितनों को जीवन दान दिया औषधि का भी वरदान दिया
पंचगव्य चरणा मृत देकर उस लोक का बेड़ा पार किया
मोहन ने मुझे चराया था नूतन नामों से बुलाया था
पर हाय रे मेरी किस्मत ऐसी मुझसे तूं क्यों रूठ गई
एक ब्राह्मण के घर की रोटी अधिकार से मेरे छूट गई||

Anand Tripathi

आनंद त्रिपाठी “आतुर “

(मऊगंज म. प्र.)

यह भी पढ़ें:-

मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

Similar Posts

  • बिन्दु | Kavita bindu

    बिन्दु ( Bindu )   ग्रह नक्षत्र योग कला विकला दिग्दिगन्त हैं। बिन्दु मे विलीन होते आदि और अंत हैं।। अण्डज पिण्डज स्वेदज उद्भिज्ज सृजाया है, बिंदु में नित रमण करें ब्रह्म जीव माया है। सकल महाद्वीप महासिंन्धु श्रृंग गर्त न्यारे, अपरिमित निराकार चिन्मय स्वरूप प्यारे।। त्रिगुणी प्रकृति ग्रीष्म शीत पावस बसंत हैं।। बिन्दु में०।।…

  • तुम कहो तो | Tum Kaho to

    तुम कहो तो ( Tum kaho to )    तुम कहो तो कुछ न कहूँ लब सी लूँ, अल्फाज़ खामोंश कर दूँ समझ सको तो समझ लेना मेरी खामोशियों को बर्फ सी जमी मेरी जुबां को पढ़ लेना आँखों से बहती मेरी दास्तां को अश्कों से तर हर्फों को जरा हाथों की गरमी से सुखा…

  • अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

    अच्छे शिक्षक ( Acche Shikshak ) प्रथम गुरू है हम सबकी माता, जिसने संसार में जन्म दिया है । दूसरे गुरू हैं हम सबके पिता , पाल पोष के बड़ा किया है । तीसरे गुरू हैं हम सबके शिक्षक, जिसने संसार का ज्ञान दिया है । चौथे गुरू हैं हम सबके प्रकृति, जिसने उदार का…

  • भरत मिलाप | Kavita bharat milap

    भरत मिलाप ( Bharat milap )   कैसी लीला रची काल ने वन को चले गये रघुराई दशरथ राम राम कर हारे जब अंत घड़ी बन आई   भ्रातप्रेम व्याकुल भरतजी अवध रास ना आया सेना लेकर चला भक्त भगवन कैसी यह माया   जग का पालनहारा वन में जब वनवासी बन आया पाप बढ़…

  • प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद | Gajanand par kavita

    प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद ( Pratham poojaneeyai aradhya gajanand )      प्रथम पूजनीय प्यारे आराध्य गजानन्द, मनोकामना पूरी करतें हमारे ‌गजानन्द। कष्ट विनायक रिद्धि-सिद्धि फलदायक, झुकाकर शीश हम करते है अभिनंदन।।   गणपत गणेश गणनायक एवं गजराज, भोग में चढ़ाते आपके मोदक महाराज। शीश पर तुम्हारे स्वर्ण का मुकुट चमके, ज्ञान के भंडार लंबोदर…

  • मैं तड़पती रही लोग वीडियो बनाते रहें | Main Tadapati Rahi

    मैं तड़पती रही लोग वीडियो बनाते रहें ( Main tadapati rahi log video banate rahe )    लगता है यह इंसानियत धीरे-धीरे सभी की मर गई, गांव चाहें शहर हो महिलाएं कही भी सुरक्षित नही। इंसानों की बस्ती में आज इन्सानियत दफ़न हो गई, मरहम लगाना तो दूर की बात घाव कर रहें है वही।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *