Hansti ek Ladki

हंसती एक लड़की | Hansti ek Ladki

हंसती एक लड़की

( Hansti ek Ladki )

ज़ोर से हंसती एक लड़की
मानो खटकती है
हर पुरुष की आँखों में
मानो वो एक ख़तरा
पैदा कर देती है
हर उस स्त्री के लिये
जिसे वो बांध कर आए हैं
अपने घर की चारदिवारी में
ज़िम्मेदारियों की ज़ंजीरों से।
ये हंसी सीधा हमला कर देती है
सदियों पुरानी उस परंपरा पर
जिसमें बताया गया है कि
संस्कारी लड़कियाँ नहीं हंसती ज़ोर ज़ोर से
संस्कारी लड़कियाँ नहीं हंसती बीच चौराहों पर
संस्कारी लड़कियाँ नहीं हंसती मर्दों से भरी ट्रेन में
संस्कारी लड़कियाँ नहीं हंसती कभी कभी बिना वजह ही
ये हंसती हुई लड़कियाँ
मानो एक ज़ोरदार तमाचा मारती हैं
उन मर्दों को
जिन्होंने बनाया ये जुमला
“हंसी तो फँसी”
क्योंकि उनके हंसने का
उनके पटने या फँसने से नहीं होता कोई संबंध
ये लड़कियाँ हंसती हैं
क्योंकि ये हँसना जानती हैं
ये खुल के जीना जानती हैं
ये बनाना चाहती हैं दुनिया को थोड़ा और ख़ुशनुमा
ये बनाना चाहती हैं जीवन को थोड़ा और सरल
ये ज़ोर से हंसने वाली लड़कियाँ
ये ज़ोर से हंसने वाली लड़कियाँ

©️गरिमा भाटी “गौरी”

यह भी पढ़ें:-

पिता के संग | Pita ke sang

Similar Posts

  • राम‌ रामौ रामा

    राम‌ रामौ रामा   राम‌: रामौ रामा:, आखिरकार लौट आएंगे अयोध्याधामा, रामम् रामौ रामान्, प्रेम से कर रहे हम तेरा आह्वान, रामेन् रामाभ्याम् रामैः, राम नाम के गूंज रहे जयकारे, रामाय रामाभ्याम् रामेभ्य:, श्रीराम के होते अब किस बात है भय, रामात् रामाभ्यम् रामेभ्य:, हे मर्यादा पुरुषोत्तम! तेरी सदा है जय, रामस्य रामयो: रामानाम्, सब…

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • बुद्धसिस्ट | Kavita Buddhist

    बुद्धसिस्ट  ( Buddhist )   बुद्ध विशुद्ध मुक्ति का मार्ग बुद्ध विशुद्ध ज्ञान का मार्ग बुद्ध थर्म नहीं धम्म है बुद्ध में मानव सम्म है मन तन वचन तीन ताप बुद्ध मत में तीन पाप बुद्ध शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार धम्म शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार संघ शर्ण गच्छामि मुक्ति दाता बुद्ध विशुद्ध ज्ञान ध्यान दाता…

  • चले आओ मेरे गांव में | Geet chale aao mere gaon mein

    चले आओ मेरे गांव में ( chale aao mere gaon mein )     ठंडी ठंडी मस्त बहारे मदमस्त बहती मेरे गांव में चौपालों पर लोग मिलते बरगद की ठंडी छांव में चले आओ मेरे गांव में   सुख दुख के हाल पूछे मिल दुख दर्द सब बांटते मिलजुल कर खेती करते मिलकर फसल काटते…

  • चाँद की आधी रात | Chand ki Aadhi Raat

    चाँद की आधी रात ( Chand ki aadhi raat )    शरद की पूर्णिमा की रात में, पूरे चाँद की आधी रात में, एक मीठी-सी कविता, अपने पूरे मन से बने, हमारे किसी अधूरे रिश्तों के नाम, लिख रहीं हूँ। चंद्रमा की चमकीली रात, इस सर्दीली रात में, तुम मेरे साथ नही हो, लेकिन– रेशमी…

  • गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

    गुरुद्वार ( Guru Dwar ) जहाँ सूर्य किरण हो । वहीं प्रकाश होता है । जहाँ असीम अनन्त हो। वहीं आकाश होता है ।। जिसे प्रभु-प्रेम होता है। वही भव पार होता है । जहाँ संतो की वाणी हो। वहीं उद्धार होता है।। जहाँ प्रेम की भाषा हो। वहीँ परिवार होता है । जिससे सामाजिक…

One Comment

  1. Bahot hi badhiya… Samaaj me naari ke liye bani sabhi bediyo se upar uthti ek kavita… Kavi ko bahot bahot shubhkamnaye…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *