गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

गुरुद्वार

( Guru Dwar )

जहाँ सूर्य किरण हो ।
वहीं प्रकाश होता है ।

जहाँ असीम अनन्त हो।
वहीं आकाश होता है ।।

जिसे प्रभु-प्रेम होता है।
वही भव पार होता है ।

जहाँ संतो की वाणी हो।
वहीं उद्धार होता है।।

जहाँ प्रेम की भाषा हो।
वहीँ परिवार होता है ।

जिससे सामाजिक हित हो।
वही साहित्यकार होता है।।

जहाँ निःस्वार्थ भाव हो।
वहीं परोपकार होता है।

जहाँ परा,अपरा ज्ञान हो।
वहीं गुरुद्वार होता है।।

Prof Dr Alok Ranjan Kumar

डॉ.आलोक रंजन कुमार
विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग,
ए. के. सिंह कॉलेज, जपला,
जिला – पलामू , झारखण्ड।

यह भी पढ़ें:-

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आलोक रंजन कुमार से साक्षात्कार

Similar Posts

  • न जाने क्यूॅं | Na Jane Kyon

    न जाने क्यूॅं? ( Na Jane Kyon )  आज भी जब निकलता हूॅं ब्राह्मणों की गली में तो अनायास ही खड़े हो जाते हैं कान चौकस मुद्रा में और चारों ओर दौड़ती हुईं अपलक आकार में बड़ी हो जाती हैं ऑंखें भौंहें तन जाती हैं फड़कने लगते हैं हाथ-पाॅंव और रगों में चोट-कचोट की मिश्रित…

  • रिश्तो का मेला | Poem on rishtey in Hindi

    रिश्तो का मेला ( Rishton ka mela )     सद्भाव का संगम अनूठा  रिश्तो का मेला जहां उमड़ता सागर है अपनापन अलबेला   एक दूजे के दर्द बांटते सुखों में रहते शामिल तीज त्योहार होली दिवाली सब मनाते हिलमिल   खुशियों का संसार हमारा प्यारा रिश्तो का मेला धागा है यह अटूट प्रेम का…

  • Adhura Pyar shayari | Hindi Poem -अधुरा प्यार

    अधुरा प्यार ( Adhura Pyar )     निचोडों  ना  हृदय  मेरा,  यहाँ  यादें  हमारी  हैं। सुहानें दिन के कुछ लम्हें, तुम्हारे संग हमारी है।   चले जाना है तो जाओ,मगर ये याद रखना तुम, हमारे ना हुए  हुंकार पर,तुम्हारी यादें हमारी हैं।   अधुरा प्यार है शायद, वफा आँखों से बहता है। दबा हुंकार…

  • प्रभु वंदना | Prabhu Vandana

    प्रभु वंदना ( Prabhu Vandana ) (  मनहरण घनाक्षरी छंद 8,8,8,7 वर्ण )   दीनबंधु दीनानाथ सबका प्रभु दो साथ संकट हर लो सारे विपदा निवारिये   रण में पधारो आप जनता करती जाप सारथी बन पार्थ के विजय दिलाइये   मन में साहस भर हौसला बुलंद कर जन-जन मनोभाव सशक्त बनाइये   मुरली की…

  • मेरी पहचान बता

    मेरी पहचान बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता घर मेरा मायका है या ससुराल मेरा मका बस एक बार तू मेरा पता बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता मैं अमृत हूं विष समझकर न सता मौन कर दिया तूने मुझे बेटे के समान बता   मैं लड़की…

  • विश्व पर्यावरण दिवस | Vishv Paryavaran Divas

    विश्व पर्यावरण दिवस ( Vishv paryavaran divas )   काट रहे हैं जंगल – जंगल, वृक्षारोपण भूल गए। पर्यावरण की रक्षा करना,आखिर कैसे भूल गए। छाँव और औषधि देकर तरुवर करते सबसे प्रेम, धन संचय की चाह में हम प्राणवायु क्यों भूल गए। देखो हवा जहरीली होकर श्वासों में विष घोल रही, वृक्ष हैं धरती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *