Fareb

फरेब | Fareb

फरेब

( Fareb )

 

गहराई मे डूबने से अच्छा है
किनारे ही रह लिया जाय
हालात ठीक नहीं हैं इस दौर के
अब खामोश ही रह लिया जाय

मर सी गई हैं चाहतें दिल की
तलाशते हैं लोग वजह प्यार की
फरेब मे ही लिपटा है शहर सारा
खुद ही खुद मे क्यों न रह लिया जाय

आस्तीनों के भीतर ही खंजर हैं
खुले मैदान दिखते यहाँ बंजर हैं
बादलों की तरह बदलते हैं रिश्ते
समझौतों के साथ रह लिया जाय

परतों में छिपी हुई है सच्चाई
शोर के भीतर है भरी तन्हाई
होठों की मुस्कान तो दिखावा है
अपने ही चादर मे सिमट लिया जाय

उलाहनों के साथ चल रहे हैं लोग
सपनों के साथ जी रहे हैं लोग
तस्वीर की मुस्कान ही बेहतर है
अच्छा है काँच के भीतर रह लिया जाय

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

ठहराव |Thaharaav

Similar Posts

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

  • जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

    जय महाराणा प्रताप ( Jai Maharana Pratap )   हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था स्वयं अरि काल बने राणा नर मुंडो से सटी रणभूमि जिधर निकलते महाराणा   महाराणा के बिन बोले ही अरि दल में जा घुसता चेतक पराक्रमी सवार प्रतापी राणा ओजस्वी दमकता मस्तक   ना भूख लगे ना पांव थके मेवाड़ी वीरों…

  • एक पुरुष की पीड़ा | Purush ki Peeda

    ” एक पुरुष की पीड़ा “ ( Ek purush ki peeda )   कहने को तो मर्द ताकतवर होता है, पर उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं होता, कानून भी बने हैं नारी की सुरक्षा के लिए मर्दों की कोई सुनने वाला कहाँ होता है। जीवन भर परिवार के लिए कमाता है, जोड़कर जमा पूंजी आशियाना…

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

  • बहुत खूबसूरत हैं ये यादें

    बहुत खूबसूरत हैं ये यादें इंतजार उनका करने की कुछ ऐसी आदत पड़ी है। जानते हैं कि नहीं आएंगे वो, फिर भी द्वार पर नज़र गड़ी है। रह रह कर राह तकते हैं, आए नहीं वो यादों से निकलकर। लग रहा है थक गई है घड़ी भी चल‌ चलकर। उम्र गुजर गई पर खुद को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *