Purush ki Peeda

एक पुरुष की पीड़ा | Purush ki Peeda

” एक पुरुष की पीड़ा “

( Ek purush ki peeda )

 

कहने को तो मर्द ताकतवर होता है,
पर उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं होता,
कानून भी बने हैं नारी की सुरक्षा के लिए
मर्दों की कोई सुनने वाला कहाँ होता है।

जीवन भर परिवार के लिए कमाता है,
जोड़कर जमा पूंजी आशियाना बनाता है,
उसके धन को देता है कानून स्त्री धन का दर्जा
उसके हिस्से में सिर्फ सन्नाटा आता है।

बेकसूर होते हुए भी कसूरवार कहलाता है,
निष्कपट होते हुए भी गुनहगार साबित होता है,
परिवार की खुशियों के लिये करता है सब कुछ
बदले में कहां उनसे उतना सम्मान पाता है।

पुरुष की पीड़ा को पुरुष ही समझ सकता है,
है कोई ऐसा जो इन्हें इंसाफ दिला सकता है,
या यूं ही पुरुषों को घुट घुट कर जीना पड़ेगा,
ये सोच सोच कर मेरा मन घबराता है।

पुरुष होना भी आसान कहां होता है,
हर रोज हर पल बहुत सहना होता है,
दिखा नहीं सकते अपने आंसुओं को
बस लोगों से छुप कर ही रोना होता है!

महिलाओं का सम्मान करना होता है,
उनका हर कहा हमें तो मानना होता है,
कोई हम पुरुषों से भी तो पूछ ले साहब
हमारे दिल में तो कुछ अरमान होता है!

पुरुष भी बेवफाई का शिकार होता है,
दिल टूटने पर पुरुष को भी दर्द होता है,
भावनाओं को हमारी समझने के बजाय
पुरुष ही हर बार घृणा का पात्र होता है!
अंत में मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि
सिर्फ औरत शोषित नहीं होती है,
मर्द भी शोषित होता है,
फर्क सिर्फ इतना है कि वह किसी से नहीं कह पाता है!

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

Similar Posts

  • तुम कैसा इंसान हो | Insan par kavita

    तुम कैसा इंसान हो ( Tum kaisa insan ho )    बांट बांट कर धरती सागर बांटते आसमान हो, तुम कैसा इंसान हो! जाति धर्म में रंग बटा है अब बांटते इमान हो, पशु भी बांटा पक्षी बांटा क्यूं बांटते श्मशान हो, तुम कैसा इंसान हो! भाषा बोली पुस्तक बांटा बांट रखे परिधान हो प्यार…

  • आओ मिलकर प्यार लिखें | Geet

    आओ मिलकर प्यार लिखें ( Aao milkar pyar likhen )   प्रेम और सद्भावों की मधुर मधुर बयार लिखे खुशियों भरा महकता सुंदर सा संसार लिखे मधुर गीतों की लड़ियां गा गुल गुलशन गुलजार लिखें अपनापन अनमोल जग में आओ मिलकर प्यार लिखें   जहां नेह की बहती धारा पावन गंगा की धार लिखें जहां…

  • Prem ki Holi | कविता प्रेम की होली

    प्रेम की होली ( Prem Ki Holi )   खेलेंगे हम प्रेम की होली। अरमानों की भरेगी झोली। खुशियों की बारात सजेगी, बिगड़ी सारी बात बनेगी। नोंक-झोंक कुछ हल्की-फुल्की, होगी हॅंसी-ठिठोली। खेलेंगे हम प्रेम की होली।   महुए की मदमाती गंध, फूलों की खुशबू के संग। आया है दुल्हा ऋतुराज, चढ़कर फाग की डोली। खेलेंगे…

  • श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

    श्री गुरु चरण ( Shri Guru Charan )    श्री गुरु चरण कमल नित वंदन मुदित मना मानस मुनियों सा, ध्यान चिंतन उत्तम ज्ञान । नीतिमान निष्कपट सुनिष्ठ, सतत निरत नैतिक आह्वान । प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व, चरित सुरभित सदृश चंदन । श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।। शमन दमन अंधविश्वास आडंबर, शुभ सुख…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *