Kavita Aanandita Spandan

आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

आनंदिता स्पंदन

( Aanandita Spandan )

आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर

नेह अंतर मंगल प्रवाह,
सुख वैभव क्षणिक धार ।
तात्विक तथ्य गहन मंथन,
ज्योतिर्मय दर्शन साकार ।
चंचल चितवन आरूढ़,
नवल धवल भव रथ पर ।
आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।।

दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक,
आस्था स्पर्श अलौकिक छोर ।
क्रोध वैमनस्य मूल अवसान,
सर्व खुशियां मांगलिक ठोर ।
मानव सेवा परम प्रतिष्ठा,
परहित धर्म कर्म मथ कर ।
आनंदिता स्पंदन,चिन्मय पथ पर ।।

संघर्ष बाधा आत्म चिंतन,
स्नेहिल समस्या समाधान ।
सर्वस्व सदा अर्पण तर्पण,
अनुनय विनय भाव प्रधान ।
दिग्भ्रमित राह पटाक्षेप,
प्रतिरोध सर्वत्र कथ पर ।
आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।।

समता समानता शीर्ष स्पंदन,
आदर सत्कार आचार विचार ।
सम्यकता नित्य आत्मसात,
अपनत्व पूर्ण मृदुल व्यवहार ।
स्वर्ग सदृश जीवन उपवन,
प्रज्ञान ज्योत्स्ना शपथ पर ।
आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

    मैं स्वाभिमान हूं ( Main Swabhimaan Hoon ) मैं हर जगह दिखता नहीं हूं क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं मैं स्वाभिमान हूं मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं मैं…

  • हिन्दी | Hindi Par Kavita

    हिन्दुस्तान के हिन्दी हैं हम  ( Hindustan ke Hindi Hai Hum ) १. बड़ी मधुर मीठी है , सुन्दर है सुरीली है | दिल को छू लेने वाली, नाजुक और लचीली है | हर हिंदुस्तानी की जुवां, पर राज है उसका | ऐसी हमारी राष्ट्र भांषा, हिन्दी अलबेली है | हिन्दुस्तान के हिन्दी हैं हम…

  • ईश्वर ओम हो जाएगा | Ishwar Om ho Jayega

    ईश्वर ओम हो जाएगा ( Ishwar Om ho Jayega )  ईश्वर ओम हो जाएगा पत्थर मोम हो जाएगा होगा क्लेश कैसा जब संकट होम हो जाएगा पढ़ अध्यात्म-दर्शन खुद सात्विक रोम हो जाएगा छिन पश्चात अपने आप उच्छन्न ज़ोम हो जाएगा छूके एक से मंजिल एक हौसला व्योम हो जाएगा पुर्जा-पुर्जा टुकड़ा-टुकड़ा मिलकर तोम हो…

  • मोहन सी प्रीति | Kavita Mohan see Preeti

    मोहन सी प्रीति ( Mohan see Preeti ) मन का भोलापन कैसे बताए, कभी खिला-खिला कभी मुरझाए। कहता नहीं फिर भी कहना चाहे, बिन जाने सुने तर्कसंगत बन जाए। गम का छांव लिपटस सा लिपट ले, तो अनमना मन कभी रूदन को चुन ले। संघर्ष से डरता नहीं फिर भी अग्रसर नहीं, तूफानो से भिड़ता…

  • मेरा परिचय | Mera parichay | Kavita

    मेरा परिचय ( Mera parichay )   मैं अगम अनाम अगोचर हूँ ये श्रृष्टि मेरी ही परछाई   मैं काल पुरुष मैं युग द्रष्टा मानव की करता अगुआई   मेरी भृकुटि स्पंदन से आती हर युग मे महा – प्रलय   मैं अभ्यंकर मैं प्रलयंकर हर युग मे मैं ही विष पाई   मैं सतयुग…

  • बदल रहा है जीवन का ही सार

    बदल रहा है जीवन का ही सार कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। यूं तो शिक्षा के पंखों से,भरकर नयी उड़ान।बना रही हैं आज बेटियां,एक अलग पहचान।फिर भी सहने पड़ते उनको,अनगिन अत्याचार।कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। तोड़ बेड़ियां पिछड़ेपन की,बढ़ने को हैं आतुर।इधर-उधर मन के भीतर पर,बैठा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *