Kahani Kab Ayegi Mai

कब आएगी माई | Kahani Kab Ayegi Mai

दिव्यांश अभी 2 वर्ष का भी नहीं हुआ था कि उसकी दादी नहीं रही। वह दादी को माई ही कहकर बुलाया करता था। दादी को न देखकर पूछता कि पापा दादी कब आएंगी।

उस अबोध बालक को उसके पिता कैसे समझाते कि उसकी दादी अब इस दुनिया में नहीं रही।
अक्सर वह झूठ बोल दिया करते थे कि -” मामा के यहां गई हैं बेटा आ जाएंगी।”

फिर दिव्यांश मन मसोस कर रह जाता था। धीरे-धीरे महीना-दो महीना बीत गए दादी को नहीं आना था नहीं आई। उसकी भी आंखें दादी का रास्ता देखते-देखते पथरा गई थी।

एक दिन उसने अपनी मां से हठ पकड़ लिया कि बताओ ना मां दादी कहां गई! क्यों नहीं आती हैं कब आएंगी ? पापा तो कब से कह रहे हैं कि दादी आएगी दादी आएगी।
क्या अब दादी नहीं आएंगी पापा झूठ बोलते हैं क्या मां?

जो समस्या उसके पापा के साथ थी। वही समस्या मां के साथ भी है। आखिर वह अबोध बालक को कैसे समझाएं कि दादी अब इस दुनिया में नहीं है अब वह लौटकर नहीं आएंगी।

उसकी मां को लगा बाबू को किसी प्रकार समझाना पड़ेगा। नहीं तो यह दादी की याद में सूख कर कांटा हो जाएगा।
फिर उसकी मां ने कहा – ” पापा झूठ नहीं बोलते बेटा! सच यह है कि तुम्हारी दादी अब इस दुनिया में नहीं रही। अब वह लौटकर नहीं आयेगी ‌।”

दिव्यांश चकित होकर पूछने लगा -” क्यों मां! दादी क्यों नहीं लौटकर आयेंगी। दादी कहां गई है। जो लौटकर नहीं आएंगी।”

उसकी मां ने कहा -” बेटा दादी भगवान जी के के यहां चली गई। अब वह लौट के नहीं आएंगी।”
“अच्छा मां कोई भगवान जी के यहां जाने के बाद लौट कर क्यों नहीं आता है? क्या भगवान जी का घर इतनी दूर है कि वहां से कोई लौटकर नहीं आता है!” दिव्यांश चकित हो कर पूछा।

तब तक उसके पिता भी आ गए। पिताजी को देखकर दिव्यांश कुछ नहीं बोला। वह गुस्से में बिस्तर पर जाकर लेट गया। उसके पिता उसके पास जाकर बडे़ प्रेम से बोले-” क्या बात है बेटू ! आज तुम बहुत गुमसुम से लग रहे हो!”
दिव्यांश गुस्से में बोला -” आप झूठ बोलते हों कि दादी आयेंगी! दादी आएगी ! मम्मी ने कहा कि दादी अब कभी नहीं आएगी। वह भगवान जी के यहां गई है। मम्मी कह रहीं थीं कि जो भगवान जी के यहां जाता है वह कभी लौटकर नहीं आता हैं।”

उसके पिता उसे अपलक निहारे जा रहे थे। वे क्या बोले उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। फिर उन्होंने कहा -” हां बाबू! तुम्हारी मम्मी ठीक कह रही थी कि अब दादी लौटकर नहीं आएंगी। हम तुमसे झूठ बोल रहे थे कि दादी आएगी। मुझे माफ़ कर दो बेटू!”

उसके पापा फिर रोने लगे। पिता को रोते हुए देख उसकी मां भी आ गई। उसकी मां ने संयम बरतते हुए कहा -” जब आप ही रोने लगेंगे तो बच्चे पर क्या बीतेगी।”

दिव्यांश के पिता ने कहा – “कुछ नहीं नेहा! अम्मा की याद आने लगी थी। जब तक अम्मा थी हरदम डांटती रहतीं थीं। देखो ना अम्मा की आवाज सुनने के लिए ये कान तरस गए हैं।”

पति को रोते हुए देख नेहा भी भावुक हो गईं। किसी के मुख से आवाज नहीं निकल रही थी। सब शांत बैठे थे।

दिव्यांश को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। आखिर पिताजी क्यों रोने लगे?
उसने पिताजी से कहा -” अब हम दादी के बारे में नहीं पूछेंगे। अब न रोओ पापा।”

उसके पिता जी ने कहा -” कोई बात नहीं बेटा! तुम नहीं समझोगे। जब बड़े हो जाओगे तो समझोगे कि आदमी भगवान जी के पास जाने पर क्यों फिर नहीं लौटता है!”दिव्यांश आज भी अपनी दादी का रास्ता देख रहा है कि आखिर दादी कब आएंगी।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

एक हंसती हुई लड़की | Kahani Ek Hansti Hui Ladki

Similar Posts

  • अविश्वासी

    राजू बहुत कंजूस और लालची प्रवृत्ति का व्यक्ति था। वह किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करता था। एक दिन बाइक से घर जाते समय उसका एक्सीडेंट हो गया। उसके सीधे पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर ने उसकी हड्डी जोड़कर, प्लास्टर करके आराम करने की सलाह दी। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद…

  • शोषण | Shoshan

    रमेश एक बेरोजगार लड़का था। उसे काम की अति आवश्यकता थी। इसी बीच उसके एक दोस्त ने कहा कि कुछ लिखने पढ़ने का काम है । करना है तो आ जाओ। वह दोस्त के साथ कम पर लग गया। दो-तीन महीना तक उसे क्या तनख्वाह मिलेगी यह भी नहीं पता चला। फिर भी उसे विश्वास…

  • मैंने उसी दिन सोच लिया था

    एक छोटे से कस्बें में, कस्बें से दूर एक धार्मिक परिवार रहता था, परिवार में सिर्फ चार लोग थे,माँ, पत्नी, बेटी और ख़ुद,एक छोटी सी कच्ची झोपड़ी में रहते थे, चारों ओर जंगल ही जंगल था। माता जी भगवान शंकर की पूजा किया करती थी,पास में ही एक कुआं और एक शिवलिंग स्थापित किया हुआ…

  • भूतही | Bhoothi

    आकांक्षा अक्सर बीमार रहा करती थी। लेकिन उसे जब किसी डॉक्टर को दिखाया जाता था वह कोई रोग नहीं बताता था। बस दर्द की गोली दे दिया करता। वह भी नहीं समझ पा रही थी कि आखिर उसे हो क्या गया है। उसके परिवार में झांड फूंक अकसर होता रहता था। एक बार उसे उसकी…

  • निर्णय

    “यह ले 5000 रुपए। आज रविवार है। अपने बच्चों को राजा जी ढाबे पर घुमा लाओ। वहाँ बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे खिलौने हैं, बहुत से गेम्स हैं। बच्चों को वहाँ जाकर अच्छा लगेगा। याद से, बच्चों को थ्रीडी फ़िल्म जरूर दिखाना। 700 रुपये ड्राइवर को दे देना और 1000 का पेट्रोल डलवा…

  • शुभ अशुभ | Shubh Ashubh

    परमात्मा का बनाया प्रत्येक दिन शुभ होता है इसलिए प्रत्येक दिन ही एक से बढ़कर एक सुंदर और पवित्र दिन है ईश्वर महान है इसलिए उसकी कृतियां भी महान है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहते हैं कि मनुष्य को चाहिए प्रत्येक दिन को शुभ माने। शुभ कर्मों के लिए हर दिन शुभ का है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *