yogesh

योगेश की कविताएं | Yogesh Hindi Poetry

इंसानियत मर रही

कितना क्रूर होता जा रहा अब मानव,
मानवता क्रूरता में बदलती जा रही,
अपने स्वार्थ की हर सीमा लांघ रहा,
बुद्धिमत्ता, समझदारी क्षीण होती जा रही,
रिश्ते – नाते,अपने – पराए,सब भूल रहा,
इंसानियत भी अब शर्मसार हुए जा रही,
दोष इन सबका हालातों को दिया जा रहा,
मगर झांककर देखो ये नशे की लत हर घर अपना आतंक ढा रही,
क्रूरता में अपनी इतना अंधा हुए जा रहा,
कि पवित्र रिश्तों की मर्यादा भी सरेआम तार तार हो रही,
यहां अब कोई इंसान, इंसान नहीं रहा,
जहां देखो वहीं हैवानियत फैल रही,
अपमानित खुद की अंतरात्मा को भी कर रहा,
अब इंसान खुद भी खुद को अपने हाथों ही बर्बाद कर रहा,
झुठलाने को ये सब चाहे बन जाओ धृतराष्ट्र या गांधारी,
सच तो ये है अब इंसानियत ही मर रही,
अब इंसानियत ही नहीं रही।।

 

रिश्ते बस नाम के

आधुनिक समाज और रिश्ते कुछ ऐसे है
जैसे मोबाइल और ब्लूटूथ का कनेक्शन।
सुनने में और समझने में थोड़ा अजीब है,
लेकिन ये तो दो तरफा सच है,
समाज चाहता है रिश्ते बनाना,
लेकिन सोच से अपनी उसे बाज नहीं आना,
रिश्ते भी चाहिए दिल से,
लेकिन निभाते खुद ही दिमाग से,
भरोसा है नहीं किसी की कोई बात पर,
बहाने सौ बनाते बुलाने पर,
ये समाज की समझ भी बड़ी अजीब है,
इनके पास शक की कई सारी तरकीब है,
समाज की सोच के चलते कई अपने पराए हो रहे,
सच कहूं तो अब रिश्ते बस नाम के रह रहे।।

लालबहादुर शास्त्री

2 अक्टूबर 1904, मुगलसराय में आई बहार,
रामदुलारी का राजदुलारा,
चमका बनकर अलग ही सितारा,
कर्मठ, विनम्र,सरल,परिश्रमी,शांत भावी,
शिक्षा में निपुण थे अनुभवी,
चार भाइयों में सबसे छोटे,
जीवन में उतार चढ़ाव थे इनके मोटे,
अठारह अठारह का था इनका ना जाने कैसा आंकड़ा,
मृत्यु के अठारह महीने तक प्रधानमंत्री का कार्यभार,
उससे पहले जन्म के अठारह महीनों में पिता का साया था बिछड़ा,
जय जवान जय किसान,बढ़ा दी चहुं ओर देश की शान,
रची थी कोई साजिश या था कोई आस्तीन का सांप,
अपनी मृत्यु का रहस्य ये ले गए अपने ही साथ,
आज भी जुबां पर हर बच्चे के इनका नाम है,
जहां हुई अंत्येष्टि वो यमुना के तीर विजय घाट इनका मुक्तिधाम है,
ऐसे वीर पुरूष को जन्मदिवस पर कोटि कोटि प्रणाम है।।

चांद

पता नहीं क्यों पर आज मैंने भी बचपने सी ज़िद की,
अपने मां से चांद लाने की मांग की,

मां ने भी बड़ी मासूमियत से मुझे काला टीका लगा दिया,
ले जाकर मुझे शीशे के सामने खड़ा कर दिया,

और कहा,आओ तुम्हें मेरे चांद से मिलवाती हूं,
इस शीशे में तुम्हें चांद से रूबरू करवाती हूं।।

रचनाकार : योगेश किराड़ू

बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • साल के बारह माह | Kavita Saal ke Barah Maah

    साल के बारह माह ( Saal ke Barah Maah ) चमके सूरज चैत मे, ताप बढ़े वैशाख जेठ तपन धरती जरे, बरे पेड़ सब राख। गरमी से राहत मिले, बरसे जब आषाढ़ सावन रिमझिम मेघ से,भादो लागे बाढ़ । क्वार द्वार सूखन लगे,मौसम की नव आस गर्मी में नरमी आए, शीतल कार्तिक मास । अगहन…

  • अनपढ़ प्रेम | Kavita Anpadh Prem

    अनपढ़ प्रेम ( Anpadh Prem )   प्रेम अनपढ़ होता है, न सुकुन से रहता न रहने देता है। रहता हमेशा मन के विपरीत, सिखाता तरीका प्रीति की रीत। विरोधाभास में जीवन व्यतीत होता, न हस्ताक्षर करता न सुलह ही कराता । धधकती चिंगारी जिसका नाम दिल, धड़कन की तेज रफ्तार करता उद्विग्न । चन्दन…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

  • मै सीता की माता | Main Sita ki Mata

    मै सीता की माता  ( Main sita ki mata ) क्यों त्यागे हे राम सिया को, लोकलाज को ताका। क्या मर्यादा छली नही जब, वन वन भटकी वामा। गर्भधारिणी इक अबला के, त्याग में क्या मर्यादा, मुझे बताओ हे रघुनन्दन, दो मत मुझको झाँसा। प्राण जाए पर वचन ना जाए, रघुकुल की मर्यादा। मुझे बताओ…

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *