Kavita Nibu

नींबू | Kavita Nibu

नींबू

( Nibu )

 

गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता,
जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता।
कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता,
अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।।

ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच,
मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या करता सीज।
जान लेना सबसे पहले जिसके फ़ायदे-नुकसान,
५० से १०० वर्षों तक जीवित रहता पेड़ बीज।।

सुंदर-त्वचा बनाकर यह कम करता है वजन भी,
पाचनशक्ति सुधारकर करता बवासीर मदद भी।
ऊॅंचे स्तर पर देता है ये हम सबको विटामिन सी,
मसूड़ों की परेशानी में होता है ये मददगार भी।।

सलाद अचार एवं सब्ज़ी मे भी इसे लेते है काम,
अनेंक स्वास्थ्य के रोगो में यह पहुंचाता आराम।
गुर्दे पथरी, हृदय एनीमिया कैंसर में करता काम,
सिट्रस लिमन वैज्ञानिकों ने दिया जिसको नाम।।

इम्यून-पावर मज़बूत बनाता कई इसके उपनाम,
दीर्घायु का प्रतीक है सीमित मात्रा में लेवें काम।
सदाबहार झाडी मे लगता पीला खट्टा है ये फल,
सुबह गर्म पानी में पीना करेगा अच्छा ये काम।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

  • यातायात के नियम | Yatayat ke niyam par kavita

    यातायात के नियम  ( Yatayat ke niyam )   यातायात के नियमों का पालन सबको है करना, टू व्हीलर चाहें फोर व्हीलर तेज़ न कोई चलाना। है अनमोल यह मानव जीवन ध्यान सभी रखना, ख़ुद बचकर दूजे को बचाकर साधन यें चलाना।।   सिगनल एवं रास्ता देखकर सदा साधन चलाना, ना दौड़ना ना भागना बायीं…

  • नया साल मुबारक | Naya Saal Mubarak

    नया साल मुबारक ( Naya saal mubarak )   सबको ये नया साल मुबारक, गुजरा जो गया हाल मुबारक ! जात धरम के थप्पड़ पड़ते, इनसे बचते गाल मुबारक! नेताओं की गोरों वालीं, बँटवारे की चाल मुबारक ! हिन्दू मुस्लिम आपस लड़ लो, बहता लोहित लाल मुबारक !! भूखे प्यासे बालक रोते, उनको अमृत काल…

  • फागुन | Kavita phagun

    फागुन ( Phagun )   फागुन की दिन थोड़े रह गए, मन में उड़े उमंग। कामकाज में मन नहीं लागे, चढ़ा श्याम का रंग।   रंग  बसंती  ढंग  बसंती,  संग  बसंती  लागे। ढुलमुल ढुलमुल चाल चले,तोरा अंग बसंती लागे।   नयन से नैन मिला लो हमसे, बिना पलक झपकाए । जिसका पहले पलक झपक जाए,…

  • पाज़िटिव कविता! | Vyang

    पाज़िटिव कविता! ( Positive Kavita : Vyang )   कोरोना नहीं है कोरोना नहीं है रोना नहीं है रोना नहीं है आॅक्सीजन की कमी नहीं है फैक्ट्रियों में पड़ी हुई हैं बहुत सारी भरी हुई हैं टैंकरों से आ रही है हवाई जहाज भी ला रही है बेड की कमी नहीं है दवाएं भी हैं…

  • फर्स्ट कि सेकंड इनिंग | First ki Second Inning

    फर्स्ट कि सेकंड इनिंग ( First Ki Second Inning )   स्त्री तुम बाढ़ तो नहीं हो पावन नदी हो । अपनी मर्यादा में बहो प्रभु की मर्यादा में रहो। तुम आधुनिकता में उड़ता हुआ बवंडर नहीं! उजड़ा हुआ खंडहर नहीं! रंगभरी तस्वीर हो । जिंदगियों में रंग भरो ज़िंदगी को इंद्रधनुष करो। ख़ुद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *