Kavita vishwas

पुल- विश्वास का

पुल- विश्वास का

 

पहले
हमारे बीच बहुत गहरा रिश्ता था
प्रेम की नदी पे बने
विश्वास के पुल की तरह

उस पुल से हम
देखा करते थे
कभी इन्द्र धनुष के रंग
कभी ढलती शाम

कभी दूर
आलिंगन करते
पंछियों को
उड़ते बादलों को
उसी पुल पे खड़े सुना करते थे
मधुर लहरों का संगीत

तुम्हारे बाल उड़ा करते थे
महकी हवाओं में
कितने प्रश्न हुआ करते थे
तुम्हारे होंठों पर…

तुम उकताई हुई
रोज़मर्रा के जीवन से
देखती रहतीं
खुला आकाश

मेरा हाथ पकड़े
ढूँढतीं कोई अदृश्य सी राह…

…..आज रिश्ता वही है
मगर…उस पे
अविश्वास की धूप अधिक है

क्या
तुम्हें भी कभी लगा ऐसा..?
या यूँ ही मेरे मन में
यह ख़याल आता है

कभी सोचो
क्या तुम
अब भी खड़ी हो
उसी विश्वास के पुल पर
मेरी नयी किताब लिए
और
लहरों को सुना रही हो
मेरी नयी कविता
उसी उमंग से
उसी तरंग से
जो पहले तुम्हारे होंठों पे थी…

कहो — कुछ तो कहो…

क्या तुम्हें
ऐसा नहीं लगता
कि वह पुल ढह गया है

जीवन की
यातनाओं की धुंध में
हम तुम खड़े हैं
नदी के उस पार तुम
इस पार मैं…
संवेदनाओं के
वेदनाओं के
वृक्ष से लग कर
विवशताओं की टहनियाँ
पकड़ कर…।

Aurat Samarpan Hai

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

सतपाल भीखी : विचार धारा और मानवीय मूल्यों से जुड़ा संवेदनशील कवि

Similar Posts

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • मैं जानती हूं | Main Janti hoon

    मैं जानती हूं ( Main janti hoon )    मैं जानती हूं की मैं कौन हूं क्या हूं पता है मुझे ,मेरी वास्तविकता….. मैं ,कोई तस्वीर या श्रृंगार का सामान नही ना ही ,यादों को संजोकर ना याद रखनेवाली भुलक्कड़ लड़की हूं और ना ही कोई भटकती हुई आत्मा हूं…. मैं , मतलब की पुड़िया…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

  • मानव या दानव कर्मों से | Karma par Kavita

    मानव या दानव कर्मों से ( Manav ya danav karmo se )   अच्छाई के पथ पर चलते वो मानवता होती है। लूटमार चोरी अन्याय कर्मों से दानवता होती है। मानवता आदर्श दिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम। धर्म निभाया रामचंद्र ने करुणा सिंधु हो निष्काम। दशानन दंभ में झूमा जब बढ़ा धरा पे पापाचार। दानवता ने…

  • जीत की आदत | Kavita jeet ki aadat

    जीत की आदत  ( Jeet ki aadat )  जीत की आदत बनाना ही होगा, ना करें बहाना आगे बढ़ना होगा। झूल रहीं उनकी मझधार में नैया, जो परेशानियों से घबराया होगा।।   जीतने का‌ जज़्बा रहता सब को, जीत लेते है जो पक्के ‌ठान लेते। सो बातों की है यह एक ही बात, निड़र होकर…

  • मौसम क्यों बदलता है

    मौसम क्यों बदलता है कभी-कभी ख्याल आता है मौसम क्यों बदल जाता है फागुन का सुहाना मौसम भी जेठ में क्यों जल जाता हैl जमाना बदलता है हर रोज ठिकाने बदल जाते हैं मौसम बदलता है जब कभी दीवाने बदल जाते हैं। जो याद करते हैं कभी वह कभी याद आते हैं कौन अपना कौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *