5 June World Environment Day Poem in Hindi

पर्यावरण दिवस | Hindi Poem on World Environment Day

पर्यावरण दिवस

 

पेड़-पौधे काटकर बैनर,पोस्टर बना रहे है,
संदेशो में जागरूकता अभियान चला रहे है ।

विलासिता पूर्ण जीवन जीने की चाहत में,
हम प्राकृतिक सम्पदा को नित मिटा रहे है।

अपने ही हाथो से घोंटकर गला दरख्तों का,
मशीनीकरण के आदी हो जीवन बिता रहे है।

किसे परवाह क्या होगा आने वाली पीढ़ी का,
निज स्वार्थ में अंधे अमूल्य थाती लुटा रहे है।

गाडी, बंगले और आबादी की रफ्तार बढ़ाकर,
अपने ही हाथो से खुद  पर्यावरण मिटा रहे है।

खोदकर कब्र अपनी खुद ही जश्न मना रहे है
इस तरह से हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैी

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

सनम का हाल | Ghazal Sanam ka Haal

Similar Posts

  • अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस | Beti Divas

    अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस ( Antarrashtriya antarrashtriya beti divas )    बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार मनुज सौभाग्य जागृत, मंगलता गृह प्रवेश । सुख समृद्धि सरित प्रवाह, आह्लाद पूर्ण परिवेश । दर्शन कर भव्य उपमा , आशा उमंग असीम संचार । बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार ।। सृजन दिव्य अठखेलियां,…

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • धरती ने भेजा चांद को पैगाम | Dharti ne Bheja Chand ko Paigham

    धरती ने भेजा चांद को पैगाम! ( Dharti ne bheja chand ko paigham )   दीदी ने भैया को पैगाम भेजा है हम कहते हैं, इसरो ने चंद्रयान भेजा है। मौसम है सावन का, हरियाली है धरती पर भैया तेरा हाल क्या है वहाँ ऊपर? भेजा है पता करने भारत ने रोवर गर्भ में तेरे…

  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

    अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस   प्रकृति से प्रीत कर,खुशियों को पंख लगाएं पेड़ पौधे जीव जन्तु, सदैव मनुज परम मित्र । नदी पर्वत व सागर सह, स्वर्ग सदृश सुनहरे चित्र । सहेज मातृ वत्सल आभा, परिवेश उत्संग आनंद पाएं । प्रकृति से प्रीत कर,खुशियों को पंख लगाएं ।। नैसर्गिक सानिध्य अंतर, जीवन सदा आह्लादित ।…

  • हिन्दी सजीव भाषा

    हिन्दी सजीव भाषा हिन्दी हमारी मातृभाषा हैहिन्दी हमारी राजभाषा हैहिन्दी से व्यवसाय हमाराहिन्दी हमारी लोकभाषा है । हिन्दी की है छाती चौड़ीसब भाषा इनके ओर दौड़ीसभी भाषा के शब्दों कोपरिवार जैसे अपनाया है । आराम , अफसोस…फारसी हैअमीर , गरीब…. अरबी हैचाय , पटाखा…. चीनी हैतोप , तलाश……तुर्की हैस्कूल, कॉलेज…अंग्रेजी हैआदि शब्दों को समाया है…

  • दोहा सप्तक | Doha Saptak

    दोहा सप्तक ( Doha Saptak )   एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार। इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार। मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग। दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग। बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल। सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल। सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध। पायें फॉंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *