पिता का अस्तित्व | Kavita Pita ka Astitva

पिता का अस्तित्व

( Pita ka Astitva )

 

पिता पी ता है गम जिंदगी के
होती है तब तैयार कोई जिंदगी
गलकर पी जाता है स्वप्न पिता
बह जाती है स्वेद मे हि जिंदगी

औलाद हि बन जाते उम्मीद सारे
औलाद पर हि सजते है स्वप्न सारे
औलाद मे हि देता है दिखाई जहाँ
औलाद हि दिखते हैंभविष्य सारे

औलाद हि बचाती पत पिता की
औलाद हि गंवाती पत पिता की
औलाद से जब हो नाम पिता का
तब हि होता सफल कर्म पिता का

पिता हि है व्यक्ति भी समाज भी
पिता हि है कल भी और आज भी
पिता महज एक आदमी हि नहीं
पिता हि वक्त भी है और युग भी

आसान नहीं होता धर्म पिता का
औलाद समझती नहीं मर्म पिता का
श्रवण जैसा ही हो पुत्र पिता का
दशरथ जैसा हो आदर्श पिता का

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

समय के साथ | Kavita Samay ke Sath

Similar Posts

  • मांझा | Manjha par kavita

    मांझा ( Manjha )   मान जा रे मान जा रे माँझे अब तो जा मान गर्दन काट उड़ा रहा है क्यों लोगों की जान ? डोर न तेरी टूटती है तू साँसों को तोड़े गर्दन कटी देख बच्चों की माँ बाप सिर फोड़े तलवार है रह म्यान में मत ना सीना तान मान जा…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • उठ जागो मेरे भगवान | Uth Jaago mere Bhagwan

    उठ जागो मेरे भगवान ( Uth jaago mere bhagwan )   उठ जागो…उठ जागो…उठ जागो, उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो। तेरे द्वार खड़ा मैं इंसान, उठ जागो, मेरे निकल ना जाएं प्राण, उठ जागो। मेरी जान में आ जाएं जान, उठ जागो, उठ जागो मेरे भगवान…।।1।। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में, देवशयनी पावन…

  • तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से | Kavita

    तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से ( Tumhe chaha adhik sare jahan se )   तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से। मुकद्दर मैं मगर लाऊ कहां से।। ऐ  मेरी  जाने  गजल  तू  ही  बता, कौन हंसकर हुआ रूखसत यहां से।। किसी भी चीज पे गुरुर न कर, हाथ खाली ही आया है वहां से।। मैं …

  • तुम्हारी तरह | Tumhari Tarah

    तुम्हारी तरह ( Tumhari tarah )   यूं तो ,जी लेते हम भी बिंदास जिंदगी तुम्हारी तरह घर मे कम कुछ नही था किंतु,परिवार के साथ साथ कुछ बाहरी जिम्मेदारियां भी थी सिर्फ परिवार ही संसार नही होता हर किसी की मुलाकात हर घटना दुर्घटना हर संदेश समाचार अबतक ,कुछ न कुछ देते ही रहे…

  • जय जय भोलेनाथ | Jai Bholenath

    जय जय भोलेनाथ ( Jai Jai Bholenath )    काशी के वासी अविनाशी, भूतनाथ महादेव। नीलकंठ शिवशंकर भोले, सब देवों के देव। जय जय भोलेनाथ, जय जय भोलेनाथ त्रिनेत्र त्रिशूल धारी, जटा में बहती भगीरथी धारा। डम डम डमरू कर में बाजे, नटराज नृत्य प्यारा। भस्म रमाए भोले बाबा, कैलाशी शिव शंभू नाथ। भर देते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *