लोग

लोग | Kavita Log

लोग

( Log )

 

टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष,
लिखा फिर भी,
समझें लोग,
सीधा सीधा मर्म,
लिखा ही लिखा,
जरा न समझें लोग।

वक्तव्यों मे अपने,
सुलझे सुलझे,
रहते लोग,
मगर हकीकत मे,
उलझे उलझे,
रहते लोग,

खातिरदारी खूब कराते,
मेहमानी के,
शौकीन लोग,
खातिरदारी जरा न करते,
मेजबानी से,
डरते लोग,

अपना समझें और अपनों का,
गैरों का न,
समझें लोग,
गर गैरों का समझ वो लेते,
उनको अपना,
कहते लोग,

अंध कूप अंतस मे पाले,
वाह्य आवरण
चमकाते लोग,
किस उन्नति को भाग रहे हैं,
राहों मे गिरते,
पड़ते लोग,

दो बोल प्रेम की सुधा को तरसें,
ताउम्र सुधा,
बरसाते लोग,
हर माॅ बाप की यही कहानी,
फिर भी नहीं,
समझते लोग।

Abha Gupta

रचना: आभा गुप्ता

इंदौर (म.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

मानव, पानी और कहानी

Similar Posts

  • धोखा | Dhokha kavita

    धोखा ( Dhokha )   दे गये धोखा मुझे वो, बीच राह में छोड़कर। प्रीत का रस्ता दिखा, चले गए मुंह मोड़कर।   महकती वादियां सारी, फूल भी सारे शर्माने लगे। उनकी बेरुखी को हमें, अक्सर यूं बतलाने लगे।   मन में उठती लहरें सारी, अब हो चली उदास सी। कल तक वो बातें मीठी,…

  • आषाढ़ के बादल | Kavita

    आषाढ़ के बादल ( Ashadh ke baadal ) उमड़ घुमड़ कर आ गए आषाढ़ के बादल अंबर  में  घिर  छा गए  आषाढ़  के  बादल रिमझिम मूसलाधार बरसता घनघोर घटा छाए कड़ कड़ करती दामिनी काले बदरा बरसाए गड़ गड़ कर गर्जन करते आषाढ़ के बादल झील ताल तलैया भरते आषाढ़ के बादल हरियाली खेतों में…

  • मैं क्या दूं वतन को | Kavita main kya doon watan ko

    मैं क्या दूं वतन को ( Main kya doon watan ko )   दुखी हो रही आज भगीरथी कोस रही है जन को। गंदा हुआ तन सारा मेरा मैं क्या दूं अब वतन को।   निर्मल निर्मल नीर सुरसरि नित बहती गंगा धारा। नेह उमड़ता था घट घट में झरता सुधारस प्यारा।   दुनिया के…

  • परछाई | जलहरण घनाक्षरी | Parchai chhand

    परछाई ( Parchai )   चल पड़ती साथ में साया बन परछाई अपनी छवि जग में पहचान बनाइए   हरदम देती साथ हर राह डगर पे अपनी परछाई को उज्जवल बनाइए   मां की परछाई बेटी खुशियों का है खजाना हर खुशी उन्नति में साथ सदा निभाइये   रोशन जीवन सारा परछाई दे सहारा समय…

  • सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

    सृजन के देव विश्वकर्मा ( Srijan ke dev vishwakarma )   नवसृजन के आदिदेव सृजक विश्वकर्मा महाराज। अस्त्र-शस्त्र आयुध पूजा साधक करते पूर्ण काज।   कलाकार करे ध्यान आपका झोली विद्या से भरते। भवन निर्माण कला कौशल शिल्पी साधना करते।   भित्ति चित्र काष्ठकला स्वर्ण रजत भूषण जवाहरात। मुंह बोले मूर्तिकलाये चित्रकारी की हो अनोखी…

  • मुस्कान | Muskan

    मुस्कान ( Muskan ) बहुत ही खास है, हमारी मुस्कान चेहरे की चमक है ,हमारी मुस्कान, कीमती श्रृंगार है ,हमारी मुस्कान, कुदरती खूबसूरत है ,हमारी मुस्कान, रिश्तों को बांधे रखने की डोर है ,हमारी मुस्कान, खुशियों में कई गुना बढ़ जाती है,हमारी मुस्कान, गम छुपाने में कलाकार है , हमारी मुस्कान, दर्द बांटने में माहिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *