लोग

लोग | Kavita Log

लोग

( Log )

 

टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष,
लिखा फिर भी,
समझें लोग,
सीधा सीधा मर्म,
लिखा ही लिखा,
जरा न समझें लोग।

वक्तव्यों मे अपने,
सुलझे सुलझे,
रहते लोग,
मगर हकीकत मे,
उलझे उलझे,
रहते लोग,

खातिरदारी खूब कराते,
मेहमानी के,
शौकीन लोग,
खातिरदारी जरा न करते,
मेजबानी से,
डरते लोग,

अपना समझें और अपनों का,
गैरों का न,
समझें लोग,
गर गैरों का समझ वो लेते,
उनको अपना,
कहते लोग,

अंध कूप अंतस मे पाले,
वाह्य आवरण
चमकाते लोग,
किस उन्नति को भाग रहे हैं,
राहों मे गिरते,
पड़ते लोग,

दो बोल प्रेम की सुधा को तरसें,
ताउम्र सुधा,
बरसाते लोग,
हर माॅ बाप की यही कहानी,
फिर भी नहीं,
समझते लोग।

Abha Gupta

रचना: आभा गुप्ता

इंदौर (म.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

मानव, पानी और कहानी

Similar Posts

  • Kavita on Republic Day | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day )   भाल भारत का सजाओ रे, दिवस गणतंत्र का है आयो रे। जनतंत्र का जो ग्रंथ २६.११.१९४९ को हुआ तैयार, अपनाने को जिसे थे हम बेकरार। जनवरी २६,१९५० को हुआ लागू, निर्माता थे प्यारे अम्बेडकर बाबू। यह संविधान भारत का,कहलायो रे, विश्व में कई कीर्तिमान जिसने बनायो रे। अध्यक्ष…

  • नारी!कौन हो तुम | Nari Kaun ho Tum

    नारी!कौन हो तुम? ( Nari Kaun ho Tum )   नारी! कौन हो तुम? नारी! शिव की पार्वती है हम, विष्णु की लक्ष्मी है हम, ब्रह्मा की गायत्री है हम, कान्हा की राधा है हम, पांडवों की द्रौपदी है हम, राम की सीता है हम। नारी! कौन हो तुम? नारी!वाणी में सरस्वती है हम, विद्या…

  • क़लम की ताकत: एक लेखिका की जुबानी

    क़लम की ताकत मेरी क़लम है मेरी जुबां,जिससे कहती हूँ हर दास्तां।हर दर्द, हर खुशी के रंग,इसी से रचती हूँ मैं जीवन के ढंग। यह स्याही नहीं, यह भावना है,जो दिल से निकल, कागज पर थामना है।हर अक्षर में बसती है एक सदी,यह कलम तो मेरे सपनों की नदी। कभी चुप रहकर चीखती है,अन्याय पर…

  • शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा

    शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा प्रणाम शब्द शेष हैं l क्यूंकि ?वे देश के विशेष हैं llशिक्षक रूप सक्षिप्त नहीं lशिक्षक रूप विस्तृत सही llतत्व से प्रकृति सजी lगुण से उपदेष्टा सजे llसमय बना पथिक रे lतो गुरु बना अद्री रे ll की विस्मरण शिष्टाचार lलगाए शासन चार llमहिमा उनकी अपरम्पार lलगा सभका जीवन पार llहकीम…

  • ढाट कवि कागा

    हुक्मरान जवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे है,इंसान अरमान की आश में भटक रहे हैं। जीवन में जीना घुट कर इज़्ज़त आबरू नहीं,किसान क़िस्मत की तलाश में लटक रहे हैं। ग़रीब अपनी गै़रत की हिफ़ाज़त ख़ात़िर करते कोशिश,रोज़ी की तलाश में मायूस मटक रहे हैं। महंगाई की मार से परेशान मज़दूर धंधा नदार्द,पगार की…

  • चूड़ियों की खनक | Chudiyon ki Khanak

    चूड़ियों की खनक ( Chudiyon ki khanak )   चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा दिव्य सनातन धर्म संस्कृति, कंगन कर कमल अलंकरण । परम प्रतिष्ठा दांपत्य शोभा, सरित प्रवाह माधुर्य अंतःकरण । हर धर्म पंथ समाज क्षेत्र, महिला शक्ति अनूप अभिलाषा । चूड़ियों की खनक में,नारीत्व की परिभाषा ।। विविध वर्णी अनुपमता, आकृति मोहक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *