Kavita main kya doon watan ko

मैं क्या दूं वतन को | Kavita main kya doon watan ko

मैं क्या दूं वतन को

( Main kya doon watan ko )

 

दुखी हो रही आज भगीरथी कोस रही है जन को।
गंदा हुआ तन सारा मेरा मैं क्या दूं अब वतन को।

 

निर्मल निर्मल नीर सुरसरि नित बहती गंगा धारा।
नेह उमड़ता था घट घट में झरता सुधारस प्यारा।

 

दुनिया के पाप धोते-धोते गंगा मैया मैली हो गई।
मतलबी संसार में देखो कैसी अठखेली हो गई।

 

कचरादान बनाकर छोड़ा ऊंचे महलों वालों ने।
नियत के लोभी अंधो ने स्वार्थ के अरमानों ने।

 

लूट खसोट निरंतर जारी लगा हुआ काला बाजार।
काले कारनामों का चिठ्ठा रग रग फैला भ्रष्टाचार।

 

सुरसरि तीर झूठ पाखंड का जमा हुआ है मेला।
कैसे हो उदार उनका भीड़ का आलम रेला।

 

किसको पड़ी अब गंगा घाट की कौन संभाले आकर।
जिनको पाला बड़ा किया वही छोड़े वृद्धाश्रम जाकर।

 

कह रही मां देवगंगा सब स्वच्छ रखो मेंरे जल को।
गंदा हुआ तन सारा मेरा मैं क्या दूं अब वतन को।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Chhand Shailputri | शैलपुत्री

Similar Posts

  • पिया तोहे जी भर देख लूं | Piya Tohe

    पिया तोहे जी भर देख लूं ( Piya tohe jee bhar dekh loon )   खुशियों के पल जीकर देख लूं, आ पिया तोहे जी भर देख लूं। श्रृंगार मेरा सब पिया है तुमसे, प्यार तेरा सनम पाकर देख लूं। चांद उतरा है आज जमीन पर, करवा चौथ मना कर देख लूं। प्रीतम सज रही…

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

  • आती याद बहुत तू माँ | Maa ki Yaad Kavita

    आती याद बहुत तू माँ ( Aati yaad bahut tu maa )    परदेश में ही आती याद बहुत तू माँ तेरे बिन आंखों में ही है आंसू माँ सांसें चलती है जीवन की तुझसे तू मेरी सांसों की ही वो ख़ुशबू माँ लूँ कैसे सांसें तेरे बिन मैं तो अब सांसों में मेरी हर…

  • समझ लेना होली है

    समझ लेना होली है हर इंसान अपने रंग में रंगा हो तो, समझ लेना होली है।हर रंग कुछ कहता ही है,हर रिश्ते में हँसी ठिठोली है।जीवन रंग महकाती, आनंद उमंग उल्लास से।जीवन महक उठता है,एक दूसरे के विश्वास से।प्रकृति की हरियाली,मधुमास की राग है।नवकोपलों से लगता,कोई लिया वैराग्य है।हर गले शिकवे को मिटा दो,फैलाओ ये…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

  • देखो योगी आया है | Poem On Yogi Adityanath

    देखो योगी आया है ( Dekho yogi aya hai )   भगवा चोला भगवा साफा,भगवा ध्वज लहराया है। रूद्रों की वो माला पहन के, देखो योगी आया है।   काशी मथुरा और अयोध्या को, चमकाने आया है। धर्म सनातन का परचम, जग में लहराने आया है।   उठो सनातन वंशी तुम आर्यो के वंशज सजक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *