Self respect

मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

मैं स्वाभिमान हूं

( Main Swabhimaan Hoon )

मैं हर जगह दिखता नहीं हूं
क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं
मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं
मैं स्वाभिमान हूं
मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं
मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है,
क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं
मैं कभी अभिमानी के साथ टिकता नहीं हूं
मैं स्वाभिमान हूं
अगर स्त्री ने मुझे ढूंढ लिया तो,
उसे सहनशील ,वीरांगना दुर्गा काली रूप दिया है
कभी अत्याचार होने नहीं देता उस पर,
उसे सही गलत के लिए लड़ना सिखा दिया है
मैं कभी अभिमानी के साथ टिकता नहीं हूं
मैं स्वाभिमान हूं
अगर बचपन में मुझे ढूंढ लिया तो
बचपन से ही धैर्यवान और बुद्धिमान बना देता हूं मैं
अगर बच्चे हो तो ढूंढे मुझे, एक बालक को विवेकानंद अंबेडकर सुभाष चंद्र बोस बना देता हूं मैं
मैं कभी अभिमानी के साथ टिकता नहीं हूं

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

जीवन एक संगीत | Kavita Jeevan ek Sangeet

Similar Posts

  • मुहब्बत | Muhabbat Shayari Hindi

    मुहब्बत ( Muhabbat )    जाति , धर्म , मजहब का बहाना अच्छा नहीं लगता। प्यार में गुणा, भाग,जोड़, घटाना अच्छा नहीं लगता।। जीत का जज्बा लेकर कितने हारे मैदान ए मुहब्बत में, वरना किसी जंग में हार जाना अच्छा नहीं लगता।। मुश्किलें हमसफ़र हो जाती हैं राह ए मुहब्बत में यहाँ, वरना किसी मुसाफिर…

  • Kavita | वृक्ष कहे तुमसे

    वृक्ष कहे तुमसे ( Vriksh Kahe Tumse )   मन  में  यदि हो सेवा भाव हर अवसर पर वृक्ष लगाओ वृक्ष  लगाकर  इस धरती को उसकी धरोहर तुम लोटाओ।।   माना  बन  नहीं  सकता  है पहिले  जैसा  ये  बतावरण छोटे छोटे पौधो को लगाकर आस पास को शुद्ध बनाओ।।   हमको दिया है उस ईश्वर…

  • सफ़र | Safar

    सफ़र ( Safar )  कितना लंबा है; कोई नही जानता! कब बदलाव होना है; किसी को पता नहीं चलता! सफ़र बस ये चलता रहता है; शायद ये भी कोशिश! हां बस कोशिश ही कर पाता है; दूर से उस रोशनी को पाने की! हां जो उसके सफ़र को लोगों से अलग बनाती है। जो हां…

  • चुनाव परीक्षा पर्व | Kavita Chunav Pariksha Parv

    चुनाव परीक्षा पर्व  ( Chunav Pariksha Parv )   कल चुनाव परीक्षा पर्व है हमारा आप पर गर्व है तैयारी करो तन मन से उत्तीर्ण होना परीक्षा पर्व है मानस बना दो चित्त से अंक अनंत परीक्षा पर्व है हर बूथ परीक्षा क़ेंद्र मज़बूत करना मतदान परीक्षा पर्व है तरक़्क़ी वास्ते परीक्षा पास ज़रूरी बनोगे…

  • गुमान | Kavita Gumnam

    गुमान ( Gumnam ) पहुँच जाओगे एवरेस्ट की उचाई तक नाप लोगे पाताल की गहराई भी पर, गिरने या डूबने पर बचाने वाले लोग भी हों ख्याल इस बात का भी रखना होगा हर मौसम अनुकूल नहीं होता हर कोई प्रतिकूल नही होता बनाकर चलते हैं जो उन्हे कुछ भी मुश्किल नहीं होता लहरों की…

  • अलविदा साल 2023 | Alvida Saal 2023

    अलविदा साल 2023 ( Alvida saal 2023 )   शनै शनै यूं गुजर गया, बीत गया पुराना साल । खट्टे मीठे अनुभवों से, कर गया हमको निहाल। काश थोड़ा रुक जाते, वर्ष बिछड़ कर दूर न जाते। बीती यादों के पन्नों में, थोड़ा बैठकर हम बतियाते। क्या खोया क्या पाया, फूल खिले चमन हरसाया। शहनाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *