मेघ

मेघ | Kavita Megh

मेघ

( Megh )

मेघ तुम इतना भी ना इतराना
जल्दी से तुम पावस ले आना
बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर,
तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।।

तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन
करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन
आजाओ हम बाट निहारें कब से
मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे ।।

तुम्हारे आने से प्रिय बरखा रानी
गाना गाते सब मेघा ओ मेघा पानी,
कोयल कुके मधुर गाए ये पपीहा भी
मिलकर झूम वन उपवन सब प्राणी।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

Similar Posts

  • दिवाली बधाई हो बधाई | Hindi Diwali Kavita

    दिवाली : बधाई हो बधाई   बधाई हो बधाई, दिवाली की शुभ घड़ी आई। बधाई हो बधाई, मेरे घर आंगन खुशियां लाई। बधाई हो…।।1।। फूलों की माला लेकर, नवरंग की रंगोली बनाई। फूलों से सज गए घर, लड्डू और मिठाई खाई। बधाई हो…।।2।। प्रकाश का यह त्यौहार, खुशियों की सौगात है आई। शुभ लाभ का…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • एक रचना देश के नाम | Desh ke Naam

    एक रचना देश के नाम ( Ek rachna desh ke naam )   तिरंगा हमारी आन बान व शान है, अपने देश के प्रति हमें अभिमान है, जो कहीं देखने को भी नहीं मिलती, हमारे पास वह संस्कृति की खान है।-1 परंपरा और इतिहास देश की शान है , भारत की खातिर शहीदों ने दी…

  • आज की नारी | Aaj ki Nari Poem

    आज की नारी (  Aaj ki nari par kavita )   मंजिलों  को  पा  रही मेहनत के दम पर नारी संस्कार संजोकर घर में महकाती केसर क्यारी   शिक्षा खेल राजनीति में नारी परचम लहराती कंधे से कंधा मिलाकर रथ गृहस्ती का चलाती   जोश  जज्बा  हौसलों बुलंदियों की पहचान नारी शिक्षा समीकरण देखो रचती…

  • पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

    पीक चित्रकार ( Pik chitrakar )   कुछ सीढ़ियाँ चढ़नें के बाद मुँह में जमा जर्दा व गुटखे का मिश्रित पीक बेचैन हो उठता है एक कोनें को देखकर जो कभी हुआ करता था साफ सुथरा सफेद कैनवास जिस पर पीक भरी कूँची से किसी चित्रकार ने शुरू किया था चित्र उकेरना फिर एक से…

  • श्रुत स्तुति | सरस्वती वंदना

    श्रुत स्तुति ( सरस्वती वंदना ) वीतरागी सर्वज्ञ और हितोपदेशी जो तीर्थंकर हैं,अष्ट कर्मों और अठारह दोषों से रहित जिनेश्वर हैं,अनंत चतुष्टय के धारी हैं अनंत कैवल्य ज्ञानी हैं,ऐसे त्रिकालदर्शी जिनमुख से झरती वाणी श्रेयस्कर है!! सरस्वती कहो या श्रुतमाता एक दूजे के पर्याय कहाएं,जैन धर्म में देव शास्त्र गुरु भव्य जनों को मोक्षमार्ग दिखाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *