स्त्री मन सदा कुंवारा

स्त्री मन सदा कुंवारा

कोमल निर्मल सरस भाव,
अंतर अनंत मंगल धार ।
त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति,
धैर्य संघर्ष जीवन सार ।
सृजन अठखेलियों संग,
अनामिक अविरल धारा ।
स्त्री मन सदा कुंवारा ।।

अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल,
स्नेहगार दया उद्गम स्थल ।
पूजनीय कमनीय शील युत,
नैतिक अवलंब दृष्टि सजल ।
आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,
अनैतिक पथ नित्य दुत्कारा ।
स्त्री मन सदा कुंवारा ।।

अद्भुत तेज पुंज उज्ज्वल,
जग ज्योति अखंडित ।
हर युग अति गुणगान,
गरिमा महिमा शीर्ष मंडित ।
ऊर्जस्वित कर प्राण सकल ,
शक्ति भक्ति प्रेरणा जयकारा ।
स्त्री मन सदा कुंवारा ।।

संस्कृति संस्कार धर्म रक्षक,
परंपरा मर्यादा युक्त चरित्र ।
शुद्ध सात्विक राह गामिनी ,
व्यक्तित्व कृतित्व पवित्र ।
अथक श्रम उत्सर्ग साधना,
पर हित जीवन पार उतारा ।
स्त्री मन सदा कुंवारा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • श्रीगोपाल नारसन की कविताएं | Shreegopal Narsan Hindi Poetry

    यातायात सुचारू रहे यातायात सुचारू रहेकरिए मिलकर प्रयासमार्ग अवरोधक न बनेसंकल्प कर लो आजनियमों का पालन करेसुरक्षित गति पर चलेदुर्घटना न होने पाएहैलमेट जरूर अपनायेसड़क हादसा होने परमदद को हाथ बढ़ायेकानून सख्त हो गयादंड प्रावधान बदल गयाअब लापरवाही ठीक नहीकानून तोड़ना उचित नही। बालमन है सबसे सुंदर बालमन है सबसे सुंदरपवित्र यही कहलाता हैअबोधता ही…

  • मेहनत | Mehnat

    मेहनत! ( Mehnat )   बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता, पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता। मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का, मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता। मेहनत की खुशबू से है धरा महकती, उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता। सजा रहता है झूठ…

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • ढूंढते ही रह जाओगे | R K Rastogi poetry

    ढूंढते ही रह जाओगे ( Dhundte hi reh jaoge )    बातो में कुछ बाते, चीजों में कुछ चीजे, इक्कीसवीं सदी में, ढूंढते ही रह जाओगे। घरों में पुरानी खाट, तराजू के लिए बाट, स्कूलों में बोरी टाट, ठेलो पर अब चाट। ढूंढते ही रह जाओगे।। आंखो में अब पानी, कुएं का ताजा पानी। दादी…

  • Sad Hindi Poem -बीते लम्हें

    बीते लम्हें ( Beete Lamhen Kavita )      मैने पाया  बहुत, मैने  खोया बहुत। जिन्दगी तेरे दर , मैने  रोया  बहुत।   ख्वाब मैने बुना, जो हुआ सच मगर। वो मुकम्मिल नही, मैने ढोया बहुत।   शेर से बन गया, लो मै हुंकार अब। सब समझते रहे, मै हूँ  बेकार अब।   मै  सींचा …

  • कर्म ही धर्म है | Karm hi Dharam

    कर्म ही धर्म है ( Karam hi dharam hai  )   मैं धार्मिक आदमी हूं मुझे पसंद है मिट्टी की मूर्तियां मंदिर मस्जिद- गिरिजा गुरूद्वारा बनाना स्तुतियां करना धार्मिक परंपराओं को निभाना टीवी मीडिया में दिखाना बढ़ा चढ़ाकर बताना किसी अन्य चीज पर कभी ध्यान न देना बस अपने अल्लाह गाॅड भगवान में व्यस्त रहना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *