चाँद की चाँदनी | Chand ki Chandni

चाँद की चाँदनी

( Chand ki chandni )

 

चाँद की चाँदनी की नजर देखेंगे,
मेरे दिल में है उतरी जिगर देखेंगे।
थाम कर जो सितारे जमीं को रखे,
उन सितारों का जा के हुनर देखेंगे।

खौफ खाती है मौत देखो मेरे इश्क़ से,
चाँदनी का वो चलके सहर देखेंगे।
जिन्दा उसके बिना रह सकते नहीं,
नूर झरने से पहले घर देखेंगे।

हौसला है भरा बाजुओं में मेरे,
जाके फुर्सत में उसकी कमर देखेंगे।
उसके होंठों से पहरा हटायेंगे हम,
उसके जानिब से उसका असर देखेंगे।

एक मुद्दत से प्यासी हैं नजरें मेरी,
उसके अंदर के दिल का दर देखेंगे।
सिलवटों में पड़े कितने गड्ढे बड़े,
छपे अखबारों की वो खबर देखेंगे।

उठ रही है जवानी वो कोरा बदन,
प्यार में सब है जायज उमर देखेंगे।
कितने आशिक़ गड़ाए हैं देखो नजर,
उसका जलवा ठहर कर उधर देखेंगे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मून मिशन | नज़्म

Similar Posts

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • घर में राम पधारे | Kavita Ghar me Ram Padhare

    घर में राम पधारे पावन दिवस जनवरी बाईस घर में राम पधारे ! विजई हुआ ये सत्य सनातन धन-धन भाग्य हमारे !! बंदी बना दिया पटना में अवध में गोली चलवाई ! धिक्कार तुम्हें छद्मवेशियों क्या लाज तुम्भें ना आई !! लाल हुआ सरयू का पानी माँ का कोख उजाड़ दिया ! मानवता हो गई…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • गोंद के लड्डू

    गोंद के लड्डू गोंद के लड्डू, मीठे से स्वाद,सर्दी की सर्द रातों में, गर्मी का फरमाया आबाद।ताजगी से भरी, एक खजाना छुपा,इनमें तो बसी है, सेहत की हर एक ख़ुशबू। गोंद के लड्डू, नारी की सेहत के लिए वरदान,बचपन से बुढ़ापे तक, सबके लिए बनाए गए इनका अनोखा सामान।खुशबू बिखेरे इनसे, स्वाद में कुछ खास…

  • दिल की आवाज | Poem dil ki awaz

    दिल की आवाज ( Dil ki awaz )    मेरा दिल मुझे ही बार-बार आवाज दे खुद को तुम खुद के ही उमंग से नवाज ले। कल के कई है आईनें, आज का रख तु मायने। डर से भरी ज़िन्दगी निडर बन के तु निकल तेरे जैसे बदन बहुत । लेकिन अलग अंदाज दे खुद…

  • गणतंत्र दिवस 2024 | Ganatantra Divas 2024

    गणतंत्र दिवस 2024 ( Ganatantra divas 2024 )   भारत के राष्ट्रीय पर्व में से एक खास दिन है गणतंत्र दिवस । छब्बीस जनवरी को मनाने वाला त्यौहार है गणतंत्र दिवस ।। वर्ष उन्नीसों पचास में मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस । छब्बीस जनवरी उन्नीसों तीस का ऐलान है गणतंत्र दिवस ।। स्वतंत्र गणराज्य देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *