मेरी यह कहानी है जरा हट के, नाम रखे हैं बड़े सोच समझ के

प्रस्तुत कहानी पूर्ण रूप से काल्पनिक है। इसका किसी भी तरह का किसी से कोई भी संबंध नहीं है। विद्युत उपकरण कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके लेखक ने यह कहानी लिखी है। यदि कोई नाम या घटना किसी से मिलती है तो इसे मात्र संयोग समझा जाए।

“मेरी यह कहानी है जरा हट के,
नाम रखे हैं बड़े सोच समझ के”

रवि सुमित और सुजाता का बेटा था। खेतान परिवार का इकलौता वारिस। रवि खेतान
ओरिएंट कॉलेज ” में पढ़ता था। 6 फुट का हट्टा कट्टा सुन्दर नौजवान। डील डॉल ऐसी कि कॉलेज की सभी लड़कियाँ उस पर फ़िदा थी……!! लेकिन वह अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की उषा बजाज को दिल ही दिल में चाहता था।

कॉलेज के आख़िरी साल में एक दिन वो उसे गोदरेज रेस्टोरेंट में लेकर जाता है। वहीं पर सबके सामने अपने प्यार का इज़हार करता है………शादी का प्रस्ताव रखता है ………..और  लाइफलोंग साथ निभाने का वादा भी करता है….।

लड़का अच्छे घर  खानदान से होता है इसलिए लड़की के पिता लोकेश गौतम (LG)  बजाज और  माता लक्ष्मी बजाज दोनों शादी के लिए मान जाते हैं और रवि -उषा की शादी हो जाती हैं…….। इस तरह खेतान और बजाज  दोनों परिवार एक हो जाते हैं और  पैनासोनिक रिसोर्ट में एक आलिशान पार्टी रखते हैं।

शादी के बाद उनका बच्चा होता है जिसका नाम वे लोग सूर्या रखते हैं।  कुछ समय बाद सूर्या
फिलिप्स कान्वेंट स्कूल”  में पढ़ने जाता है।  वह क्रिश्चियन कम्युनिटी से बहुत प्रभावित होता है……।

वो बड़ा होकर धर्म परिवर्तन कर लेता है  ……और .
…हिंदू से क्रिश्चियन बन जाता है! अपना नाम भी  सूर्या से बदलकर सैमसंग कर देता है।

इस वजह से उसके माता-पिता नाराज होकर उसे घर से बाहर निकाल देते हैं वह ” हिताची ” अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगता है
सैमसंग ऑर्टेम नाम की कंपनी में जॉब करना शुरू करता है।

कंपनी के बॉश * मिस्टर *वर्लपूल  उसकी काबिलियत देखकर उसके काम से बहुत खुश होते हैं…..। वहाँ पर उसकी मुलाकात हैवेल्स नाम की एक स्लिम एंड ब्यूटीफुल लड़की से होती है।

दोनों में प्यार हो जाता है। जॉब के बाद अक्सर दोनों ऑरेंज  कैफे में जाते  है और घंटों बातें करते हैं। दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।

कुछ ही दिनों बाद दोनों शादी कर लेते हैं। शादी के बाद उनके यहाँ जुड़वां बेटे होते है जिनका नाम वे लोग क्रॉम्पटन  और  वोल्टास रखते हैं।

दोनों बच्चे इतने प्यारे होते हैं कि उषा और रवि अपना सारा गुस्सा भूलाकर अपने पोतों के साथ साथ बेटे बहु को भी अपना लेते हैं। इस तरह प्यार से मिल-जुल कर “केल्विनेटर भवन” में रहने लगते है।
कहानी यहीं पर समाप्त होती है।


सुमित मानधना ‘गौरव”

सूरत
#sumitkikalamse
#laughterkefatke

आप लोग मोबाइल नीचे रख कर कहां जा रहे हैं मैं फिर से आऊँगा एक नयी कहानी लेकर एक नए अंदाज के साथ।

यह भी पढ़ें :-

टीम इंडिया को जीत की बधाई

Similar Posts

  • आज की कीमत | Chhoti hindi kahani

    आज की कीमत ( Aaj ki kimat )   एक व्यक्ति था। बड़ा ही गरीब। दीन हीन।सब तरफ से दुखों से घिरा हुआ। एक रात वह सोया हुआ था कि सपने में उसने देखा कि वह भगवान के दरबार मे पहुंच गया है। दरबार सजा हुआ है। भगवान एक बहुत ही भव्य सिंहासन में आलीशान…

  • डिजिटल मनी ऑर्डर | Laghu Katha Digital Money Order

    लघु कथा: “डिजिटल मनी ऑर्डर” प्यारे मुन्ना,खुश रहो। आज पेटीएम से तुम्हारे दिए हुए पैसे प्राप्त हुए, बहुत खुशी मिली। लेकिन उससे ज़्यादा खुशी तब मिलती जब तुम फोन पर मुझसे बात कर लेते। 5 दिन से तुम्हें फोन कर रही हूँ। लेकिन तुम मेरा कॉल नहीं उठा रहे हो। मैसेज का भी रिप्लाई नहीं…

  • एक डॉक्टर ऐसा भी

    डॉक्टर को भगवान का दर्जा यूं ही नहीं दिया जाता। इस पृथ्वी पर एक वही है जो इंसान को मौत के मुंह से बचाकर उसको जीवनदान देता है। यह और बात है कि आज के समय में डॉक्टरीपेशा सिर्फ रुपए कमाने का धंधा बन गया है, व्यवसाय बन गया है। लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करके…

  • जिंदगी का सफरनामा ( एक शिक्षक की आत्मकथा )

    भाग : 1 मैं बचपन से अंत: प्रवृति का व्यक्ति रहा हूं। जिसने बोल दिया तो बोल दिया मैं तो चुप रहना मैं ज्यादा धमाचौकड़ी भी नहीं करता था। हां लेकिन जब मुझे कोई परेशान करता था तो मैं उसकी धुनाई करने से भी बाज नहीं आता था । गांव में उस समय तक एक…

  • अनानास

    दस साल का रामू बहुत भोला भाला और सीधा लड़का था। उसको कोई भी अपनी बातों में फंसाकर उल्लू बना देता था। वह बिना सोचे समझे काम करने लग जाता था परन्तु बाद में उसको बड़ा पछतावा होता था। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उनको अनानास का…

  • सबसे बड़ा रुपैया

    आज राजू सर स्कूल नहीं आए थे। उनकी जगह मैं कक्षा एक को पढ़ाने में इतना व्यस्त हो गया था कि समय का पता ही नहीं चला। अचानक एक बच्चा आकर बोला, “सर इंटरवेल कब होगा?? मिड डे मील बन चुका है??” मैंने घड़ी देखी। समय हो चुका था। मैं प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *