कौन किसका

कौन किसका | Kavita Kon Kiska

कौन किसका

( Kon Kiska )

रिश्तों का अर्थ देखो
कैसे लोग भूल गये है।
होते क्या थे रिश्तें
क्या समझाए अब उनको।
कितनी आत्मीयता होती थी
सभी के दिलों में।
मिलने जुलने की तो छोड़ों
आँखें मिलाने से डरते है।।

कौन किस का क्या है
किसको सोचने का वक्त है।
मैं बीबी बच्चें बस साथ है
यही हमारी अब दुनियां है।
इसके अलावा किसी को,
कुछ भी दिखता नही हैं।
इसलिए इनकी दुनियां रह गई
चार दीवार के अंदर तक।।

विचित्र समय आ गया है
इंसान इंसान से भाग रहा है।
बड़ा आदमी क्यों न हो
पर सोच छोटी हो गई है।
न जिंदा में अब मतलब है
और न मौत में उसे मतलब ।
मानों इंसानियत अब सबकी
देखों मर चुकी है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मेरा प्यार | Kavita Mera Pyar

Similar Posts

  • बीवी और मच्छर | Biwi aur Machar

    बीवी और मच्छर ( Biwi aur machar )    बीवी के गाल पर मच्छर बैठा था, मैं बड़ी ही उधेड़बुन में पड़ा था। समझ नहीं आ रहा था क्या करूँ, मच्छर को जाने दूं या उसे मारूं। तभी बीवी ने मुझे इशारे से बुलाया, मच्छर मारने का फरमान सुनाया। ऐसा सुनहरा मौका कैसे छोड़ सकता…

  • जल संरक्षण | Poem jal sanrakshan

    जल संरक्षण ( Jal sanrakshan )   सोचल्यो समझल्यो थोड़ा हिवड़ा म ध्यारल्यो पाणी घणों मान राखै मन म बिचारल्यो   मोतिड़ा सा दमकै ज्याणी पाणी री आब ज्यूं सांसा री डोर संभळै पाणीड़ा री धार सूं   सूखरया तळाब कुआं लूंवा चालै बारनै पाणीड़ो बचाणो भाया जमाना र कारणै   ठण्डों ठण्डो पाणी मिलज्या…

  • याद न आये, बीते दिनों की

    याद न आये, बीते दिनों की बैठी हूँ नील अम्बर के तलेअपनी स्मृतियों की चादर को ओढेजैसे हरी-भरी वादियों के नीचेएक मनमोहक घटा छा जाती हैमन में एक लहर-सी उठ जाती है।जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों परकोई मन्द पवन गुजर जाती हैदेखकर प्रकृति नटी के इस रूप मेंबचपन में की गई शरारतेंफिर से आंखों…

  • वंदन माता शारदे

    वंदन माता शारदे प्रफुल्ल ज्ञानरूपिणी, प्रवीण मातु शारदे।विधायिनी सुवादिनी, सरस्वती उबार दे।। निरंजना प्रभामयी, महाश्रया सुवासिनी।सुपूजितां महाभुजा, मनोरमा सुभाषिनी।।करें प्रणाम श्रीप्रदा, प्रबुद्ध भारती सदा।उतारते प्रियंवदा, सुजान आरती सदा।।सुबोध माँ प्रशासनी, सुभक्ति माँ अपार दे। अकूत शास्त्ररूपिणी, करो कृपा महाफला।अनंत प्रेम दायिनी, सुहासिनी महाबला।।नमो दयालु शारदे, स्वयंप्रभा दिवाकरी।प्रशस्त मातु पंथ भी,सुखारिणी सु-अंबरी।।पयोधि ज्ञान दायिनी, नमामि माँ…

  • डॉ. मनमोहन सिंह का मान

    डॉ. मनमोहन सिंह का मान सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर। गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।विद्या के दीप संग, तम को पले।कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता। आर्थिक संकट जब आया करीब।देश को मिला…

  • मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Life poetry

    मुस्कुराना चाहिए ( Muskurana chahiye ) ****** सदैव मुस्कुराना चाहिए, भूल से भी क्रोध नहीं जताना चाहिए। धर्म, विज्ञान सबने इसे खारिज किया है, धैर्य और मुस्कुराने को ही प्राथमिकता दिया है। मुस्कुराने से सौंदर्य निखरता है, चेहरे पर तनाव आने से भी डरता है। स्वास्थ्यवर्धक भी है मुस्कुराना, सो साथियों सदैव मुस्कुराना । हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *