निर्णय लेना है

निर्णय लेना है | Kavita Nirnay Lena Hai

निर्णय लेना है 

( Nirnay Lena Hai )

बड़े ही अजीब हैं वो लोग
जो इंसानों से नफरत करते हैं।
दिन रात हिंदू मुस्लिम का राग
न जाने क्यों अलापते रहते हैं।
या तो वो मानव नही है
दानव रूप में जन्म लिये है।
इसलिए हम सब लोगों की
एकता को नष्ट कर रहे हैं।।

वैसे भी इस आधुनिक युग में
किसको किस्से मिलने का वक्त है।
सब के सब अपनी दुनिया में
देखो बहुत मस्त है।
पर चंद लोग है इस दुनिया में
जो जहर समाज में घोल रहे।
और हँसते खेलते परिवारों को
अपने स्वार्थ के लिए उजड़ रहे।।

ईश्वर ने दुनिया ऐसी बनाई थी
जिसमें भेदभाव नही किया था।
न जात न पात को उन्होंने
इसमें कोई स्थान दिया था।
ये तो इंसानो ने ही इंसानों को
अपनों से दूर किया है।
इसलिए ऊँच-नीचे का फर्क
स्वर्थों के लिए बनाया है।।

जन्म लिया जिस भूमि पर
राम-कृष्ण बुध्द महावीर ने।
उस भूमि पर दानवों को
क्या तुम्हें स्थान देना है।
या मानवता के हत्यारों को
दूर तुम्हें अब करना है।
ये निर्णय भी अब लोगों
स्वयं तुम्हें ही लेना है।
स्वयं तुम्हें ही करना है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

एक साथी | Kavita Ek Sathi

Similar Posts

  • इतने शून्य उफ इतने शून्य

    इतने शून्य उफ इतने शून्य इतने शून्य उफ इतने शून्यये शून्य जीवनये जीवन का शून्यये आसमान शून्यये आसमानों में शून्यये रिश्ते शून्यये लहू में बहता शून्यइतने शून्य.. उफ इतने शून्यशून्य ही शून्यदुनिया का नही पता मगर मैं तो रह गया दंग.इतने शून्य उफ इतने शून्य.लड़ने को कहते सब मगर शून्य से कैसे करे कोई जंगदुनिया…

  • रण में केशव आ जाओ | Kavita

    रण में केशव आ जाओ ( Ran mein keshav aa jao )   चक्र सुदर्शन धारण करके अब रण में केशब आ जाओ जग सारा लड़ रहा अरि से विजय पताका जग फहरावो   साहस संबल भरके उर में जन जन का कल्याण करो सब  को  जीवन  देने वाले माधव  सबके  कष्ट  हरो   हर…

  • यौवन | Yauvan kavita

    यौवन ( Yauvan : Kavita )     अंग अंग भरी जवानी मन ही मन इठलाता यौवन मादकता के रंग बिखेरे मदमाता बल खाता यौवन   बहती सरिता सी अंगड़ाई फूलों सा महकता यौवन उन्मुक्त उड़ान भरे जवानी स्वप्न सुनहरे हो अंतर्मन   सागर सी उमंगे उठती भाव भरी बहती धाराएं मंद मंद मुस्काता यौवन…

  • कितने कर चुकाये | Kitne kar chukaye

    कितने कर चुकाये ( Kitne kar chukaye )   आयकर खाय कर खरीद कर पक गए आम आदमी यहां कर चुकाते थक गए   भूमिकर मकान कर संग दुकान कर दे दिया कितना कमाया उसका भी कर ले लिया   खरीद कर बेच कर सेवा कर रुक गए कितने कर चुकाये कर चुकाते थक गए…

  • श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस

    श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस तेरापंथ के गणमाली , महानता के आसन पर आसीन , विनय शिरोमणी , भव्य आत्माओ के भीतर संयम का दीप जलाने वाले , अध्यात्म तत्व वेता , समत्व योग के मूर्तिमान आदर्श श्री मज्जयाचार्य जी के चरणो में मेरा शत्-शत् वन्दन ! आज के इस अवसर पर…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *