Rishtey par kavita

रिश्ते | Rishtey par kavita

रिश्ते

( Rishtey ) 

 

खामोशियों से रुकसत हो जाते हैं हर रिश्ते,
अगर चुपचाप रहोगे गूंगे हो जाते है हर रिश्ते।
कभी कभी बेमतलब ही बात कर लिया करो,
बने रहेंगे हमेशा सदा तुम्हारे अपने हर रिश्ते।।

 

बनाने से बन जाते हैं इस दुनिया में रिश्ते,
बिगाड़ने से बिगड़ जाते हैं दुनिया में रिश्ते।
कौन कहता है ऊपर से बनकर आते हैं रिश्ते,
सच्चाई ये है इस धरा पर आकर बनते हैं रिश्ते।।

 

कुछ जन्म से बन जाते हैं रिश्ते इस दुनिया में,
कुछ प्यार से बन जाते है रिश्ते इस दुनिया में।
रिश्तों की भी अजीब दुनिया है मेरे दोस्तो,
सगे रिश्ते भी हो जाते है दुश्मन इस दुनिया में।।

 

मेरी मासूम नादानियों ने रुलाया है बहुत,
मतलबी रिश्तेदारों ने दिल दुखाया है बहुत।
करे तो क्या करे इनसे रिश्ते बना कर हम,
इन्होंने तो सताया है हमे हर तरह से बहुत।।

 

इस मतलबी दुनिया में कौन किसी का होता है,
धोखा वही देता है जिस पर भरोसा होता है।
जुबान बड़ी मीठी होती है,अक्सर जिसकी
वही जुबान वाला अक्सर धोखेबाज होता है।।

 

रचनाकार : आर के रस्तोगी

 गुरुग्राम ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

घंटाघर की चार घड़ी | Poem ghanta ghar ki char ghadi

Similar Posts

  • अहीर रेजिमेंट | Ahir Regiment par kavita

    अहीर रेजिमेंट! ( Ahir Regiment )   सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। यदुवंशियों की है लंबी कहानी, चीन भी देखा है इनकी जवानी। आओ उस हक़ को वापस दिलाएँ, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ, सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। आँसू से आँचल कभी…

  • कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

    कोरोना काल में हो रहे सब मोटे ! ***** कोरोना काल में बिगड़ी है आदत, बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत। छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं। कैलोरी की खपत बढ़ी है, वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने- इसका खुलासा किया है,…

  • अटल के इरादे

    अटल के इरादे टलना मैंने सीखा नहीं,जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,अटल इरादे मैं रखता हूं।। प्रहरी हूं मैं भारतवर्ष का,तन हिमालय-सा मैं रखता हूं।तूफानों से ना कोई डर मुझे,अटल इरादे मैं रखता हूं।। सत्य,अहिंसा,शांति का,मूलमंत्र स्वीकार मैं करता हूं।मानवता की राह चलने का,अटल इरादे मैं रखता हूं।। शत्रु की सांसे मैं…

  • बात एक कॉल की | Baat ek Call ki

    बात एक कॉल की ( Baat ek call ki )    14 अक्टूबर 14:14 पर कॉल आया, उसी पर मैंने यह हास्य व्यंग बनाया । एक दिन दोपहर में आया मुझे फोन, घंटी उसकी सुनकर हो गया मैं मौन। देखा मोबाइल तो नॉर्मल कॉल आया था, पूजनीय सतीश जी ने कॉल लगाया था। कुछ पल…

  • श्रृंगार | Shringaar

    श्रृंगार ( Shringaar ) बड़े गर्व से शीश झुका कर कहता निश्चल निर्जल मन, भारत मां को आज सजाए भाषाओं के आभूषण। बाजूबंद उर्दू के बांधे , हाथों में गुजराती कंगन, उड़िया के कुंडल कानों में , बलिया में  पायल की झनझन, तमिल मुद्रिका, नथ पंजाबी, आसमी बड़ी सयानी है,  पैरों में है कन्नड़ बिछुए,…

  • अक्षय तृतीया का महत्व | Akshaya Tritiya ka Mahatva

    अक्षय तृतीया का महत्व ( Tritiya ka Mahatva )   अक्षय तृतीया का शुभ दिन, शुरू होते सब काज। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष, तिथि तृतीय आज। ब्रह्मपुत्र अक्षय का जन्म, हुआ तिथि थी आज। परशुराम के शुभावतरण से, धरा बना बिना राजा। मां गंगा धरती पर आई, अन्नपूर्णा का अवतरण। खजाना मिला कुबेर को,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *