स्नेह सुधा बरसाने वाली

स्नेह सुधा बरसाने वाली

स्नेह सुधा बरसाने वाली

मन मन्दिर अपना है खाली,
दिल का सिंहासन भी खाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

मन को तुम भरमाने वाली,
दिल को तुम तरसाने वाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

चंचल चितवन से तुम अपने,
अनुपम नाच नचाने वाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

ओठ गुलाबी आंखें काली,
लट घुंघराले अदा निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

मदमस्तचाल है बात निराली,
गोरे तन पर छटा निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

श्याम केश आंचल सतरंगी,
तेरी अनुपम छटा निराली।।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बर साने वाली।।

मन हर्षित तन पुलकित करदे,
स्मृति तेरी बड़ी निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
अंतस्थल हुलसाने वाली।

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

गंगा की पावन धरती | Ganga ki Pawan Dharti

Similar Posts

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • कौन किसका | Kavita Kon Kiska

    कौन किसका ( Kon Kiska ) रिश्तों का अर्थ देखो कैसे लोग भूल गये है। होते क्या थे रिश्तें क्या समझाए अब उनको। कितनी आत्मीयता होती थी सभी के दिलों में। मिलने जुलने की तो छोड़ों आँखें मिलाने से डरते है।। कौन किस का क्या है किसको सोचने का वक्त है। मैं बीबी बच्चें बस…

  • नीला रंग | Neela Rang par Kavita

    नीला रंग ( Neela rang )    नीलगगन नीला अंबर हमको देता ऊंची उड़ान। नीली छतरी वाला ऊपर सब देखे छतरी तान। अगम अगोचर अविनाशी है नीलकंठ महादेव। लीलाधारी है श्रीकृष्ण नील अश्व वर्ण शनिदेव‌। सम्मोहन आकर्षण शक्ति जो पियूष भी है प्यार भी। सिंधु में हिलोरे उठती जोड़े आत्माओं के तार भी। पौरुष बल…

  • छांव की तलाश | Chhand chhav ki talaash

    छांव की तलाश ( Chhav ki talaash )   चिलचिलाती धूप में, पंछी पानी को तरसे। गर्मी से व्याकुल फिरे, छांव की तलाश में।   सूख गये नदी नाले, छाया सब ढूंढ रहे। गर्म तवे सी धरती, तप रही आग में।   झुलस रहे हैं सारे, जलती हुई धूप में। ठंडी छांव मिले कहीं, चल…

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • रिश्ते | Rishtey par kavita

    रिश्ते ( Rishtey )    खामोशियों से रुकसत हो जाते हैं हर रिश्ते, अगर चुपचाप रहोगे गूंगे हो जाते है हर रिश्ते। कभी कभी बेमतलब ही बात कर लिया करो, बने रहेंगे हमेशा सदा तुम्हारे अपने हर रिश्ते।।   बनाने से बन जाते हैं इस दुनिया में रिश्ते, बिगाड़ने से बिगड़ जाते हैं दुनिया में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *