हॉकी का कांस्य पदक

हॉकी का कांस्य पदक | Kavita Hockey Kansya Padak

हॉकी का कांस्य पदक

( Hockey Kansya Padak )

भारत के शेरों ने फिर परचम लहराया है।
पेरिस में हॉकी का कांस्य पदक आया है।

जुनून,जज़्बे ने दिलों को जीत लिया मधुर।
गर्व से भारतवासियों का सिर ऊंचा उठाया है।

हॉकी के मैदान में तिरंगा शान से फहराया है।
हर चुनौती को वीरों ने वीरता से अपनाया है।

जीत की ये राहें हमें नए रास्ते दिखातीं हैं मधुर।
भारत ने दुनिया को अपना दमखम दिखाया है।

ये जीत ही नहीं,नयी दास्तां का नया आगाज है।
श्रीजेश,हरमनप्रीत,हार्दिक के हिम्मत पर नाज है।

हर दिल में गूंजती रहेगी ये जीत की गाथा मधुर।
भारत के शेरों का ये अपना अलग ही अंदाज है।

खून पसीने से सींचे सपने का तुमने प्रमाण दिया।
कांस्य पदक ही नहीं,भारत का ऊंचा मान किया।

हताशा निराशा रुकावटों को भूलकर तुमने मधुर।
हर भारतीय को मान,सम्मान और स्वाभिमान दिया।

सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”
ग्राम- बाराडोली,पोस्ट-पाटसेन्द्री, तह.-सरायपाली,

जिला-महासमुंद(छ.ग.)

यह भी पढ़ें :-

ऊंचा रहे तिरंगा | Ooncha Rahe Tiranga

Similar Posts

  • माँ | Maa par ek kavita

    माँ  ( Maa par ek kavita )   माँ तेरी ममता की छाया, पली बढ़ी और युवा हुई, निखर कर बनी सुहागन, माँ बनकर,पाया तेरी काया।।   अब जानी माँ क्या होती? सुख-दुःख की छाया होती । माँ के बिना जहाँ अधूरा, माँ है तो सारा जहाँ हमारा ।।   माँ हीं शक्ति, माँ हीं…

  • पिता का सहारा | Kavita Pita ka Sahara

    पिता का सहारा ( Pita ka Sahara ) जिस भी बच्चे के सिर पर पिता का सहारा होता है, दुनिया में खुशनुमा उसके लिए हर एक नजारा होता है। हर एक इच्छा पूरी करते अपने प्यारे बच्चे की, करते दुगनी मेहनत भरपाई करने उसके खर्चे की। मोमबत्ती सा जलकर पिता बच्चों का जीवन रोशन करता…

  • घूरती निगाहें | Poem ghoorti nigahen

    घूरती निगाहें ( Ghoorti nigahen )   सिर पर तलवारों सी लगती हमको घूरती निगाहें अंगारों से वार सहती रहती अक्सर जीवन राहें   जाने क्यों भृकुटियां तनी नैनो से ज्वाला सी बरसे झील सी आंखें दिखाती तीर तलवार भाला बरछे   घूरती निगाहों का भी हौसलों से सामना कर लो बर्बादियों का कहर है…

  • मेरी बेटी | Meri Beti

    मेरी बेटी  ( Meri Beti )    देखो ना कितनी खामोश बैठी है आज मेरी बेटी, देखो ना कितना शांत है आज मेरी बेटी, देखो कैसे स्थिर सोई है आज मेरी बेटी, देखो ना एकबार फिर से दुल्हन के लिबास में सजी है मेरी बेटी, देखो ना कैसे बिना पापा को आवाज दिए, चुपचाप मेंहदी…

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस भुवाल माता के स्मरण से सब पहचान लो ।छोड़ जगत की चिन्ताखुद को जान लेखुद को समझ लेयही है सच्चाईहम तो धीरे – धीरे छान ले ।कौन कहाँ से आया हैयहाँ और कहाँ पर जाएगा ।छिपे हुए इस गूढ़ तत्व कोकौन जानने पाएगासब झंझट तज वर्तमान पहचान ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *