हे कृष्ण मुरारी | Hey Krishna Murari

हे कृष्ण मुरारी 

( Hey Krishna Murari )

हे!कृष्ण मुरारी
तुम्हें फिर इस धरा पर
आना होगा
छोड़ बाँसुरी की
मधुर तान
व्यभिचारी दुःशाशनों से
द्रोपदी का
चीर बचाना होगा
नारी आज
अबला नहीं सबला है
ये अहसास
उन्हें कराना होगा
उनके भीतर
काली और दुर्गा के
स्वरूप से
रूबरू कराना होगा
स्त्री की इज्जत पर हाथ
डालने वालो को
अपना विराट और रौद्र
रूप बताना होगा
हे! मधुसूदन
एकबार फिर से शंख
बजाना होगा
उन पर सुदर्शन चक्र
चलाना होगा…….!!!

निर्मल जैन ‘नीर’
ऋषभदेव/राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

मुरलीवाला | Kavita Muraliwala

Similar Posts

  • हरि की माया | Poem hari ki maya

    हरि की माया ( Hari ki maya ) धुंध रहा ना बचा कोहरा,पर शक का साया गहरा है। अपनों पर विश्वास बचा ना,मन पे किसका पहरा हैं। बार बार उलझा रहता हैं, मन उसका हर आहट पे, जाने कब विश्वास को छल दे,संसय का पल गहरा है। मन स्थिर कैसे होगा जब, चौकन्ना हरदम रहते।…

  • मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

    मिट्टी के दिये ( Mitti ke diye )    मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार प्रकृति पंचम तात्विक आभा, धर्म कर्म स्नेहिल स्पर्शन । आत्मिक संबंध पराकाष्ठा, परंपरा संस्कार अनूप दर्शन । सघन तिमिर मूल विलोपन, सर्वत्र दर्शन दीप्ति बहार । मिट्टी के दीयों में, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।। मृदा रज रज…

  • प्यारा तिरंगा | Pyara Tiranga

    प्यारा तिरंगा ( Pyara tiranga )    लगा लो तू सीने से प्यारा तिरंगा, हर साँस में घुल रहा है तिरंगा। करते मोहब्बत सभी देशवासी, बड़ी शान से फहर रहा है तिरंगा। अस्मिता है देखो इसी से सभी की, उठाओ नजर देखो घर-घर तिरंगा। हिम्मत और साहस का पहचान मेरा, बलिदानियों का चमन है तिरंगा।…

  • नशा | Nasha

    नशा ( Nasha )  नशा मुक्ति दिवस पर एक कविता   अच्छों अच्छों को नशा कितना बिगाड़ देता हैl बसी बसाई गृहस्ती को मिनटों में उजाड़ देता हैl बच्चे का निवाला छीन बोतल में उड़ा देता हैl दूरव्यसन के आदि को हिंसक बना देता हैl बिकने लगता है मकान सड़क पर ला देता हैl आदि…

  • Hindi Kavita On Mahatma Gandhi | गांधी बाबा थे महान

    गांधी बाबा थे महान ( Gandhi Baba The Mahan )     सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान। दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।   आज़ादी  के  संग्राम  के  थे  वो-एक सच्चे सिपाही। प्रेम-भाईचारे, मानवता की खातिर सदा लड़ी लड़ाई।।     उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान…

  • रुपेश कुमार यादव ” रूप ” की कविताएं | Rupesh Kumar Yadav Poetry

    देखो होली आई जमाना बदल रहा है भाईदेखो होली आई…. देवर भाभी रूठ गए सबरिश्ते मानो टूट गए सबघर में छुपी आज भौजाईदेखो होली आई….. होली का हुड़दंग आजकम हो गया रंग आजबस एक दिन की फगुआईदेखो होली आई…. रंग अवीर गुलाल धरा हैमन में खूब मलाल भरा हैबिना भांग लोग बौराईदेखो होली आई….. ढोल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *