मुझको गुरुदेव का सहारा है | Mujhko Gurudev ka Sahara Hai

( 2 ) 

मुझको गुरुदेव का सहारा है
राह में मेरी यूँ उजाला है

राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी
पार गुरुदेव ने उतारा है

अब नहीं डर किसी भी दरिया का
हमने गुरुदेव को पुकारा है

नाम गुरुदेव का लिया जैसे
मुझको फिर मिल गया किनारा है

नाम उनका लिए बिना अब तो
मेरा होता नही गुज़ारा है

जाके मंदिर भी क्या करूँ अब मैं
जब शरण उनके ही शिवाला है

उनकी तारीफ़ में कहूँ क्या मैं
जिनकी ग़ज़लों का बोलबाला है

नाम उनका बड़े अदब से लो
उनका ज़लवा जहाँ में आला है

नाम उनका प्रखर विनय साग़र
दिल ये जपता उन्हीं की माला है

( 1 ) 

वही उस्ताद हैं मेरे ग़ज़ल लेखक विनय साग़र जी
जिन्हें है जानती दुनिया ग़ज़ल सम्राट साग़र जी

हमारी भी ग़ज़ल की तो करे इस्लाह साग़र जी
उसी पथ पर सदा चलता करें जो चाह साग़र जी

बड़ा अनभिज्ञ हूँ मैं है नहीं कुछ ज्ञान भी मुझको
मगर हर पथ की बतलाते मुझे हैं थाह साग़र जी

शरण मेन आपकी रहकर सदा उस्ताद है माना
यहाँ मुझको पहुँचने में लगे हैं माह साग़र जी

सभी ग़ज़लें नहीं हैं मेरी आज भी सुंदर
बढ़ाते हौसला मेरा लिखे जो वाह साग़र जी

नही भटके कभी भी शिष्य उनके राह से अपनी
बताते शिष्य सब उनके करें परवाह साग़र जी

बहुत ही दूर था मैं तो ग़ज़ल की दोस्त दुनिया से
यहाँ आया हूँ जब पकड़े हैं मेरी बाँह साग़र जी

विधा कोई न बाकी है न जिसका ज्ञान हो उनको
सभी छन्दों की दिखलाते हैं हमको गाह साग़र जी

सँभल कर चल प्रखर थोड़ा इधर की है डगर टेढ़ी
दिखाते हैं सदा मुझको सुगम वह राह साग़र जी

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

दर्द के दौर में | Dard Ke Daur Mein

Similar Posts

  • कम समझता है | Kam Samajhta hai

    कम समझता है ( Kam samajhta hai )   दिलों की बात क्यूं जाने वो अक्सर कम समझता है मेरी फितरत है शोला सी मुझे शबनम समझता है। मुझे डर है कि उसका ज़ख़्म मत नासूर बन जाए वो पगला दोस्तों को ज़ख़्म का मरहम समझता है। जरा इंसान की नाशुक़्रियों पर गौर करिए तो…

  • उसके इज़हार पे | Uske Izahaar Pe

    उसके इज़हार पे ( Uske Izahaar Pe ) उसके इज़हार पे दो घड़ी चुप रही मुझ पे लाज़िम था मैं लाज़िमी चुप रही लब पे पहरा लगा था तमद्दुन का जो ख़ामुशी ही रही सरकशी चुप रही ज़ुल्म करता रहा ये जहाँ हम पे और हर बशर चुप रहा आश्ती चुप रही साँस थमसी गई…

  • हर पहर तन्हा | Har Pahar Tanha

    हर पहर तन्हा ( Har Pahar Tanha ) उनकी फ़ुर्क़त में हर पहर तन्हा।दिल ये रोता है किस क़दर तन्हा। एक दूजे की राह तकते हैं।हम इधर और वो उधर तन्हा। उनकी अदना सी एक चाहत पर।ज़ीस्त कर दी गयी बसर तन्हा। हम भी कमरे में क़ैद रहते हैं।वो भी करते हैं अब गुज़र तन्हा।…

  • इंतज़ार किया | Emotional Intezaar Shayari

    इंतज़ार किया ( Intezaar kia ) पूरा तेरा हरिक क़रार किया हमने पतझड़ को भी बहार किया उसके आगे किसी की क्या चलती वक़्त ने जिसको ताजदार किया ज़ख़्मी होकर भी मैं रहूँ ज़िन्दा किस हुनर से मेरा शिकार किया दुखती रग पर ही तुम ने हाथ रखा हाय क्या मेरे ग़मगुसार किया बात उसकी…

  • रक्खा गया | Rakkha Gaya

    रक्खा गया ( Rakkha Gaya ) इश्क़ का इक सिलसिला रक्खा गयाज़ख़्म दे उसको हरा रक्खा गया साज़िशों से वास्ता रक्खा गयाअपना केवल फ़ायदा रक्खा गया कौन पहचानेगा तुमको फिर यहाँजब न तुमसे राब्ता रक्खा गया फिर किसी घर में न हों दुश्वारियाँदूर घर से मयकदा रक्खा गया वो बहुत मग़रूर हम मजबूर थेदर्मियाँ इक…

  • उनको मुहब्बतों में ख़ुदा कर चुके हैं हम

    उनको मुहब्बतों में ख़ुदा कर चुके हैं हम उनको मुहब्बतों में ख़ुदा कर चुके हैं हमअब अपनी मंज़िलों का पता कर चुके हैं हम इक बेवफ़ा को अपना ख़ुदा कर चुके हैं हमसब अपनी मंज़िलों को खफ़ा कर चुके हैं हम अपना ये दिल वतन पे फ़ना कर दिया है अबऔर जाँ लुटा के फ़र्ज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *