उसके इज़हार पे | Uske Izahaar Pe

उसके इज़हार पे

( Uske Izahaar Pe )

उसके इज़हार पे दो घड़ी चुप रही
मुझ पे लाज़िम था मैं लाज़िमी चुप रही

लब पे पहरा लगा था तमद्दुन का जो
ख़ामुशी ही रही सरकशी चुप रही

ज़ुल्म करता रहा ये जहाँ हम पे और
हर बशर चुप रहा आश्ती चुप रही

साँस थमसी गई नब्ज़ भी रुक गयी
आ गयी जब क़ज़ा ज़िन्दगी चुप रही

हुस्न को देखकर बाम पर यक ब यक
खो गया चाँद भी चाँदनी चुप रही

यूँ सितम जब अमीरों के बढ़ते गये
झोपड़ी झुक गयी मुफ़लिसी चुप रही

जब कली कोई मसली गई है यहाँ
मौत हँसने लगी ज़िन्दगी चुप रही

जब लगे दोष उसके ही किरदार पर
जाने क्या सोचकर जानकी चुप रही

लाज रखनी थी मीना बुज़ुर्गों की जो
तंज़ सहती रही बेबसी चुप रही

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

मुस्कान ढूंढती है | Muskan Dhundhati Hai

Similar Posts

  • हैरान नहीं है | Ghazal Hairan Nahi Hain

    हैरान नहीं है ( Hairan Nahi Hain ) सुन कर वो मेरा हाल परेशान नहीं है इस बात से दिल मेरा भी हैरान नहीं है आसानी से खा जाते हैं धोखा ये किसी से इंसान को इंसान की पहचान नहीं है ईमान की क़ीमत तो लगाते हैं हज़ारों जो मुझको ख़रीदे यहाँ धनवान नहीं है…

  • तुम्हें जिस घड़ी | Tumhen Jis Ghadi

    तुम्हें जिस घड़ी ( Tumhen Jis Ghadi ) तुम्हें जिस घड़ी चश्मे नम देखते हैं। दिल ए मुज़तरिब में अलम देखते हैं। निगाहों से दिल की जो देखो तो जानो। तुम्हें किस मुह़ब्बत से हम देखते हैं नज़रबाज़ हम को समझ ले न दुनिया। ह़सीनों को हम यूं भी कम देखते हैं। अ़दू को भी…

  • हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये

    हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये राजा पे रख दिए न तो रानी पे रख दियेहमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये सागर, शराब, जाम कसौटी पे रख दियेउसने हिज़ाब जब मेरी मर्ज़ी पे रख दिये मय-ख़्वार जब शराब से तौबा न कर सकाइल्ज़ाम मयकशी के उदासी पे रख दिये सादा मिज़ाजी…

  • हमको कभी

    हमको कभी हमको कभी ख़ुशियों का भी मंज़र नहीं मिलतादिल को मिले सुकूँ वो मुकद्दर नहीं मिलता शिद्दत से जो चाहे वही दिलबर नहीं मिलताजो ज़ख़्म मेरे सी दे रफ़ूगर नहीं मिलता रहने को ग़रीबों को कभी घर नहीं मिलतादे दे उन्हें जो छाँव वो छप्पर नहीं मिलता जो राह दिखाते थे सदा ज़ीस्त में…

  • मुझपे ऐतबार कर | Ghazal Mujhpe Aitbaar Kar

    मुझपे ऐतबार कर ( Mujhpe Aitbaar Kar ) शिकायतें हज़ार कर तू यार बार बार कर मगर हैं इल्तिज़ा यही की मुझपे ऐतबार कर। खफ़ा हो यूं की प्यार से तुझे मना लिया करूं मगर न बदगुमानियों से दिल को तार तार कर। ये बेनियाज़ी और बेरुखी बढ़ाते तिश्नगी कोई तो कौल दरमियान में कोई…

  • शिकायत न शिकवा | Ghazal Shikayat na Shikwa

    शिकायत न शिकवा ( Shikayat na Shikwa ) चलो अब रहा तुम से वादा हमारा, पलटकर ना तुमको देखेंगे दोबारा ! मुसीबत में डाले खुदी को खुद से, दिखाया मुहब्बत ने कैसा नज़ारा ! टूटे है कहाँ से कैसे हम बताये, हुआ कैसा दिल का ख़सारा ख़सारा ! नहीं है शिकायत न शिकवा किसी से,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *