Hindi ke Utsang Mein

हिंदी मेरी मां है, पीपल की छांव है

हिंदी मेरी मां है

एक रात ख्वाब में आई, हिंदी मां
सुनाने लगी अपनी दास्तां
मैं तुम्हारी मां हूं, पीपल की छांव हूं
सुबह उठती हूं, प्यार से जगाती हूं,
लोरी प्रेम की हर दिन सुनाती हूं
व्यथित मन अब टूटने लगा
मुझको सब अब लूटने लगा
तुम भी चुप, सब कुछ सह जाते हो,
जानकर भी अनजान रह जाते हो
मेरे चंद्र को हटाकर बिंदी लगा दी
बोलने पर भी पाबंदी लगा दी
अंक छीना, छंद छीना,
छीन लिया विराम,
मैं तकती रह गईं
हर सुबह, हर शाम,
वो एक बार फिर घुसी, घुसकर की बदनाम
मैं तो तुम्हारी मां ठहरी, ठहरी रहीं उम्र तमाम
तुम तो दिवस मनाते हो, मैं हर रात रोती हूं
फूलों के विछावन पर, काटों सी सोती हूं
कुछ और नहीं कहना, बस एक ही इच्छा है
समझ सको तो समझ लो, यह अग्नि परीक्षा है ।

डा हनीफ
भारत

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बप्पा आ जाओ | Poem On Ganesh Ji

    बप्पा आ जाओ ( Bappa aa jao )   बाप्पा आ जाओ कष्ट हर जाओ झोली भर जाओ मूषक पे होके सवार घर मेरे तुम आ जाओ दस दिन रहो तुम अंगना में मेरे ओ गौरी नंदन मोदक ग्रहण कर विघ्नमेरे हर जाओ विद्या बुधि दे जाओ मन की पीड़ा हर जाओ फैली कुरीति और…

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • यकीन | Yakeen

    यकीन ( Yakeen )    भले दे न सको तुम मुझे अपनापन मेरा यूं मेरापन भी ले नाही पाओगे उस मिट्टी का ही बना हुआ हूं मैं भी इसी गंध मे तुम भी लौट आओगे… फिसलन भरी है जमीन यहां की फिसलते ही भले चले जाओगे महासागर बनकर बैठा हुआ हूं मैं मुझी मे तुम…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • चलो आओ | Prem ras ki kavita

    चलो आओ ( Chale aao )   इश्क महोब्बत से भरे दिल के दियों में रूह की बाती बना तुझमें ‘मैं’ जलूँ मुझमें ‘तू’ जले इक रात ही क्यों हर रात की स्याही तू भी रौशन करे मैं भी रौशन करूँ.   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें :- https://thesahitya.com/poem-suno/…

  • राम राजतिलक | Ram Rajtilak

    राम राजतिलक ( Ram Rajtilak )    राजतिलक की हुई तैयारी, देव ऋषि सज धज आए। अब होंगे राजा राम हमारे, सजी अयोध्या मन हर्षाये। तोरण द्वार सब नगर सज रहे, हाथी घोड़े सजे सारे। अवधपुरी में धूम मची, अब राजा होंगे राघव प्यारे। विनय भाव को धारणकर, मर्यादा पालक है श्रीराम। तीनो लोक पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *