Wo Char Log The

वो चार लोग थे | Wo Char Log The

वो चार लोग थे

( Wo Char Log The )

झूठों के बादशाह थे मक्कार लोग थे
हमको सही जो कहते थे वो चार लोग थे

इल्ज़ाम झूठा हम पे लगाते थे बेसबब
क़ातिल थे ख़ुद ही और गुनहगार लोग थे

वल्लाह बेज़ुबा थे यूँ मज़लूम भी बड़े
रहते थे बंदिशों में भी लाचार लोग थे

चालें समझते ख़ूब सियासत की यार वो
दुश्मन पे वार करते समझदार लोग थे

रखते थे दर खुला ही ग़रीबों के वास्ते
थी फ़िक़्र उनको सबकी मददगार लोग थे

जिनका तो शायरी में न कोई जवाब था
ग़ालिब से मीर जैसे क़लमकार लोग थे

तन के खड़े ही रहते थे इज़्ज़त के वास्ते
जो हार मानते न थे ख़ुद्दार लोग थे

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हवा रुक जायेगी

    हवा रुक जायेगी गर ख़ुदा रहमत करे तो हर बला रुक जायेगीजल उठेंगे बुझते दीपक यह हवा रुक जायेगी इसलिए हाकिम के आगे रख दिये सारे सबूतजुर्म साबित हो न पाये तो सज़ा रुक जायेगी साथ तेरे हैं अगर माँ की दुआएं ख़ौफ़ क्यातेज़ तूफाँ में भी कश्ती नाख़ुदा रुक जायेगी बेवफ़ाई से तेरी परदे…

  • तेरी याद में | Yaad Shayari in Hindi

    तेरी याद में ( Teri yaad me )  जमाना ख़राब हो गया तेरी याद में, मैं अधमरा हो गया हूं तेरी याद में। कितनों को वफ़ा का सबक सिखाओगे, खुद बेवफ़ा हो गया मैं तेरी याद में ‌। जिस्म से खेलने का हूनर मुझे नहीं है, मुझे ख़्वाब आने लगें तेरी याद में। जी नहीं…

  • मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई | Ghazal Mere Shehar ki

    मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई ( Mere Shehar ki Nadi jo Dharmik Ho Gai )    प्यास की कहानी और मार्मिक हो गई, मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई। फरेब भी निठल्ली नहीं है आजकल, वो सियासत के महल में कार्मिक हो गई। चेहरे की रंगत तो बदली नहीं अभी…

  • हमारी जान न लो | Hamari Jaan na Lo

    हमारी जान न लो हमारा दिल तो लिया अब हमारी जान न लोअज़ाब इतना बड़ा सर पे मेहरबान न लो मुकर न जायें किसी रोज़ हम मुहब्बत सेहमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लो करो तो जंग मुसीबत से तुम अकेले भीयूँ बार बार हमें इसके दर्मियान न लो वफ़ा का ज़िक्र हमारा कहीं…

  • हुए हैं किसी के

    हुए हैं किसी के करम जब से हम पर हुए हैं किसी केमज़े आ रहे हैं हमें ज़िन्दगी के पड़े हम को मँहगे वो पल दिल्लगी केफँसे प्यार में हम जो इक अजनबी के किया उसने दीवाना पल भर में मुझकोहुनर उस पे शायद हैं जादूगरी के निगाहों से साग़र पिलाने लगे वोमुक़द्दर जगे आज…

  • इश्क विश्क प्यार व्यार | Ghazal Ishq Vishk

    इश्क विश्क प्यार व्यार (Ishq Vishk Pyaar Vyaar)   इश्क विश्क प्यार व्यार सब बेकार बातें है, मिलना जुलना कुछ वक्त की मुलाकातें है ! पानी के बुलबुले सी है चांदनी कुछ पल की, उसके बाद सिर्फ तन्हा स्याह काली रातें है ! अपने-अपने स्वार्थ से जुड़ते है सब यहां पर, मतलबी लोग, झूठे दुनिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *