khud ki khud se mulaqat

खुद की खुद से मुलाकात

खुद की खुद से मुलाकात

जिंदगी की शाम से पहले खुद से खुद की मुलाकात बाकी है ।

इंतजार और नहीं फुर्सत के दो पल निकालना अभी बाकी है।

आईने के सामने रोज आती हूं खुद को सजाना संवारना बाकी है ।

दिल को ख्वाहिश नहीं कोई ऐसा मिले जो मुझे समझ सके।

अब तो चाहते है हम खुद से खुद की मुलाकात कर सके।

बहुत दिनों बाद आईना जो देखा तो मैं हैरान हो गई।

क्या थी मैं और क्या हो गई जब खुद से खुद की मुलाकात हो गई ।

मैं नायाब तोहफा हूं खुद के लिए खुद में ही पूरी हूं मैं।

बड़ी देर बाद तलाश पाए हैं बड़ी मुश्किल से पास आई हूं मैं

बातें भी खुद से करती, साथ भी खुद का ही देती हूं मैं ।

खुद से रुठती हूं ,खुद को ही मनाती हूं मैं ।

अकेले रहने का हुनर तो हमें बरसों से हैं ।

आज सच में मैने खुद को ढूंढ ही लिया है।

नहीं चाहिए साथ किसी का मुझे खुद को पहचानने के लिए।

आज मेरी खुद से ही खुद की मुलाकात हो गई है।

आज मेरी खुद से ही खुद की मुलाकात हो गई है।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

    शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratra )   प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री, सुख समृद्धि अथाह वरदान । द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी, ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान । चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय , सद्यःफलदायक विमल बहार । प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।। चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात, सृजन…

  • मीराबाई | Meerabai par kavita

    मीराबाई ( Meerabai )   कृष्ण भक्ति में मीरा नाची लेकर हाथों में इकतारा। मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया गिरधर लगता प्यारा। विष का प्याला राणा भेजा अमृत रस बन आया। सुंदर पुष्प माला सज गई विषधर जब भिजवाया। भक्ति में शक्ति भारी पावन मेवाड़ धरा हो गई सारी। मीरा माधव प्रेम पुजारी तान मुरलिया वो…

  • 21 वीं सदी का यथार्थ

    21 वीं सदी का यथार्थ देव संस्कृति देव भाषा देव लोक की विदाई मानव का प्रौद्योगिकीकरण जड-चेतन का निशचेतन छायावाद का प्रचलन चार्वाक का अनुकरण कृत्रिम इच्छा का सृजन कृत्रिम मेधा का उत्पादन बाजारों के बंजारें आत्ममुग्धता की उपभोक्तायें मानवता का स्खलन सभ्यता का यांत्रिकरण बिलगेटस,मस्क का खगोलीकरण अंबानी,अडानी का आरोहण मूल्यों-नीतियों का मर्दन रक्तबीजों…

  • मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

    मैं आपकी ( Main Aap ki ) जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है । सर्वस्व आपसे पूरा है ।। धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए। सुमा के भी नाथ कहाइए।। मांग सिंदुरी नित सजती रहे। पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।। कंगन भी मैं तो खनकाऊँ। नित मैं आपकी ही कहाऊँ।। भक्ति- धारा सदा बहाइए। सुमा के…

  • खुशियों की मंगल भोर | Pran Pratishtha par Kavita

    खुशियों की मंगल भोर रामलला प्राण प्रतिष्ठा,खुशियों की मंगल भोर कलयुग आभा त्रेता सम, प्रभु श्री राम अवतरण बेला । भू देवलोक उमंग हर्षोल्लास, रज रज रग रग भाव नवेला । अहो भाग्य साक्षी ऐतिहासिक पल, सर्वजन सजल नयन भाव विभोर । रामलला प्राण प्रतिष्ठा,खुशियों की मंगल भोर ।। बाईस जनवरी मध्यान्ह साढ़े बारह बजे,…

  • बुद्ध वाणी | Kavita Buddha Bani

    बुद्ध वाणी ( Boudha Bani )   सुन प्राणी बुद्ध की वाणी बुद्ध शरण गच्छामि सुन प्राणी धम्म शरण गच्छामि संघ शर्ण गच्छामि सुन प्राणी चार आर्य सत्य दुख कारण निदान वह मार्ग जिससे होता दुख का पूर्ण निदान पंचशील प्रमुख जान हत्या चोरी व्यभिचार असत्य मधपान अष्टांगिक मार्ग के जीवन सुखमय बनाने के सोपान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *