Na Kare Koi

न करे कोई | Na Kare Koi

न करे कोई 

( Na Kare Koi )

 

अम्ल ऐसा हो कि रुसवा न करे कोई!
सरे – राह पत्थर रक्खा न करे कोई!

कहां लेके ये जाएगी नाकामियां अपनी
मुल्क में इमां का सौदा न करे कोई!

मसल फूलों को डाला आवेश में उसने
संगदिल को चुभा कांटा न करे कोई!

दर्द इसलिए भी बयां नहीं करता वो
खौफ है फिर ज़ख्म हरा न करे कोई!

ये कैसा दौर है अपनों में लोग तन्हा
खुद ही खुद का वास्ता न करे कोई!

छुपा के रखता है किरदार भी ज़माने से
बजाहिर लोग शिकवा न करे कोई!

मिलते हैं किताबो में सच्चे प्यार के किस्से
अब मोहब्बत में वफ़ा न करे कोई !!

 

 शायर: मोहम्मद मुमताज़ हसन
रिकाबगंज, टिकारी, गया
बिहार-824236

यह भी पढ़ें : 

कहां ढूंढू | Kahan Dhundu

Similar Posts

  • चाहता हूँ | Chahta Hoon

    चाहता हूँ ( Chahta Hoon ) माँग तेरी मैं सज़ाना चाहता हूँहाँ तुझे अपना बनाना चाहता हूँ राह उल्फ़त की बनाना चाहता हूँप्यार हर दिल में बसाना चाहता हूँ आप बिन तो इस जहाँ में कुछ नही हैबात मिलकर ये बताना चाहता हूँ दो कदम जो साथ मेरे तुम चलो तोइक़ नई दुनिया दिखाना चाहता…

  • उनका किरदार | Unka Kirdar

    उनका किरदार ( Unka kirdar ) उनका किरदार है क्या उनको बताया जाये आइना अहले -सियासत को दिखाया जाये जलने वालों को ज़रा और जलाया जाये ख़ाली बोतल ही सही जश्न मनाया जाये ज़ुल्म ही ज़ुल्म किये जाता है ज़ालिम हम पर अब किसी तौर सितमगर को डराया जाये इस ग़रीबी से बहरहाल निपटने के…

  • यह जो उर्दू ज़बान है साग़र

    यह जो उर्दू ज़बान है साग़र मीर ग़ालिब की जान है साग़रयह जो उर्दू ज़बान है साग़र उर्दू सुनते ही ऐसा लगता हैगोया बंशी की तान है साग़र बेसबब आज हिंदी उर्दू मेंहो रही खींचतान है साग़र उर्दू को माँ कहो या तुम मौसीएक ही खानदान है साग़र मेरी ग़ज़लों में उर्दू के दम सेघुल…

  • मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई | Ghazal Mere Shehar ki

    मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई ( Mere Shehar ki Nadi jo Dharmik Ho Gai )    प्यास की कहानी और मार्मिक हो गई, मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई। फरेब भी निठल्ली नहीं है आजकल, वो सियासत के महल में कार्मिक हो गई। चेहरे की रंगत तो बदली नहीं अभी…

  • काम कोई दुआ नहीं आई

    काम कोई दुआ नहीं आई वक़्त पर जब दवा नहीं आईकाम कोई दुआ नहीं आई मुझको गूंगी लगी ये दुनिया फिरएक आवाज़ क्या नहीं आई कितना फूटा हौआ है भाग मेरावो गया और क़ज़ा नहीं आई झूट बोलो तो झूट सच ही लगेएक बस ये अदा नहीं आई फ़ायदा कुछ नहीं मिला मुझकोबेवफ़ा को वफ़ा…

  • अब क्या छोडूं | Ab Kya Chodu

    अब क्या छोडूं ( Ab Kya Chodu ) हॅंसना गाना बाल बनाना छोड़ दिया सब अब क्या छोडूं,दुनिया भर से बैर तुम्हें तो बोलो तो अब दुनिया छोडूॅं। अपनी सब आशाइश प्यारी सारे शौक अभी तक ज़िंदामुझसे है उम्मीद मगर ये हर ख्वाहिश हर सपना छोड़ूॅं। भॅंवरा सिफ़त तबीयत लेकर हर गुलशन में जाते लेकिन,चाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *