Amit ki Ghazal

अमित की ग़ज़ल | Amit ki Ghazal

अमित की ग़ज़ल

( Amit ki GHazal )

 

साथ मेरे चली है ग़ज़ल
ज़िंदगी भर कही है ग़ज़ल

गुफ़्तगू रोज़ करती रही
दिलरुबा सी लगी है ग़ज़ल

ग़ैर का दुख भी अपना लगे
मुझमें शायद बची है ग़ज़ल

कैसे कह दूँ मैं तन्हा रहा ?
साथ मेरे रही है ग़ज़ल

ज़हनो दिल से जो हस्सास थे
उनके अन्दर पली है ग़ज़ल

इसको छूना बड़े प्यार से
एक नाज़ुक कली है ग़ज़ल

चंद शे’रों की ख़ातिर ‘अहद’
सो गये सब जगी है ग़ज़ल !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :-

तेरे नाम का सहारा | Hamd in Hindi

Similar Posts

  • दुआ से | Dua se

    दुआ से ( Dua se )    रोज़ करता हूँ दुआ मैं वो ख़ुदा से अब शिफ़ा मिले तेरी रब दवा से रब बनाए रख नज़र ऐ रोज़ मुझपर दूर हर पल मैं रहूँ रब हर बला से जिंदगी से दूर खुशियाँ हुई यूं हाँ नमाजो की यहाँ यारों क़ज़ा से हो गया हूँ आज…

  • ज़िन्दगी खत्म हुई | Poem Zindagi Khatam hui

    ज़िन्दगी खत्म हुई ( Zindagi khatam hui )    जिंदगी खत्म हुई उन्हें पुकारते हुए उनको जीतते हुए हमको हारते हुए क़ौल वो क़रार जो उन्हें तो याद भी नहीं बस उसी क़रार पर उमर गुज़ारते हुए । चार दिन के प्यार का चढ़ा हुआ जो कर्ज़ था हाथ कुछ बचा नहीं उसे उतारते हुए।…

  • वो सपनों में आकर सताने लगे हैं

    वो सपनों में आकर सताने लगे हैं वो सपनों में आकर सताने लगे हैंमेरी धड़कनों को बढ़ाने लगे हैं बनाया था तिनकों से जो आशियानाअदू आके उसको जलाने लगे हैं क़यामत कहीं आ न जाए यहाँ परसितमगर को हम याद आने लगे हैं ज़माने ने ठोकर लगाई है उनकोतभी होश उनके ठिकाने लगे हैं कहीं…

  • ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा

    ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा ज़िंदगी में फूल को जो भी सताएगाज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा तू डराना चाहता है मौत को प्यारेये बता तू मौत को कैसे डराएगा बावली सी हो गयी मैं जानकर ये कीआज बेटा शौक से खाना पकाएगा मानता हूं तू बहुत नाराज़ है लेकिनभाई के बिन जश्न तू…

  • बिजलियां | Bijliyan

    बिजलियां ( Bijliyan ) किस क़दर रक़्स़ां हैं हाय बहरो-बर में बिजलियां।ख़ौफ़ बरपा कर रही हैं दिल-जिगर में बिजलियां। जिनकी हैबत से लरज़ता है बदन कोहसार का।बन्द हैं ऐसी तो मेरे ख़स के घर में बिजलियां। या ख़ुदा मेह़फ़ूज़ रखना , आशियाने को मिरे।वो गिराते फिर रहे हैं शहर भर में बिजलियां। क्या डरेंगे हम…

  • निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं

    निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं।तुम्हें अपने जलवे दिखा दूं चलो मैं। न जाओ मुझे छोड़ कर मयकदा तुम।के बदनाम हो जाओगे बाख़ुदा तुम।क़रीब आओ मेरे न यूं दूर जाओ।मुह़ब्बत की दौलत लुटा दूं चलो मैं।निगाहों से साग़र पिला दूं चलो मैं। कहीं प्यार ऐसा न पाओगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *