Jaane Kyun Aaj

जाने क्यों आज | Jaane Kyun Aaj

जाने क्यों आज

( Jaane Kyun Aaj )

जाने क्यों आज वो निढाल सा था।
उसके रुख़ पर अजब मलाल सा था।

हाय क्या दिन थे प्यार के दिन भी।
दिल की दुनिया में इक धमाल सा था।

कोशिशें यूं भी रायगां ठहरीं।
उसका मिलना ही कुछ मुह़ाल सा था।

फूल झड़ते थे उसके होठों से।
उसका लहजा ही बेमिसाल सा था।

उसकी आमद थी ज़िन्दगानी सी।
उस का जाना मगर ज़वाल सा था।

शुक्रिया तेरा छीन ली तू ने।
ज़िन्दगी क्या थी इक वबाल सा था।

मेहवे ह़ैरत ग़रीब थे सारे।
आज मण्डी में कुछ उछाल सा था।

यूं थी रौनक फ़राज़ चेहरे पर।
दिल में उसका ही कुछ ख़याल सा था।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • यह हा़ल है हमारा | Ye Haal Hai Hamara

    यह हा़ल है हमारा ( Ye Haal Hai Hamara ) यह हा़ल है हमारा मुरव्वत के बाद भी।तन्हा खड़े हैं सबसे मुह़ब्बत के बाद भी। अल्लाह जाने किसकी लगी है नज़र हमें।अफ़सुर्दगी है रुख़ पे मुसर्रत के बाद भी। रह-रह के उनकी याद सताती है इस क़दर।आती नहीं है नींद मशक्कत के बाद भी। लाया…

  • बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ

    बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँ बड़ा दिलकश मैं मंजर देखती हूँतेरी आँखों में सागर देखती हूँ हुई मा’दूम है इंसानियत अबहर इक इंसान पत्थर देखती हूँ पता वुसअत न गहराई है जिसकीवो सहरा दिल के अंदर देखती हूँ हुनर ज़िंदा रहेगा है ये तस्कींमैं हर बच्चे में आज़र देखती हूँ न ग़ालिब और कोई…

  • कैसे हो दीदार सनम का | Deedar Ghazal

    कैसे हो दीदार सनम का ( Kaise ho deedar sanam ka )    कैसे हो दीदार सनम का पर्दे में जब प्यार सनम का रुत मस्तानी हो और यूं हो बाहें डालें हार सनम का दिल दीवाना बन जाता है ऐसा है मेआर सनम का मीठा दर्द जगाये दिल मे तीर लगे जब पार सनम…

  • कभी तो देख | Kabhi to Dekh

    कभी तो देख ( Kabhi to Dekh ) नकाब जब हटे ज़रा नज़र झुकी-झुकी मिलेकभी तो देख इक नज़र के लुत्फ़-ए-मयकशी मिले सितारे चाँद चाहिए न चाँदनी भी अब हमेंफ़क़त है इश्क़ की ही ख़्वाहिशें ये बंदगी मिले सितम हज़ार करते हैं दिलों जाँ पे सभी यहाँजिसे बता दूँ दास्ताँ कोई तो आदमी मिले नज़र…

  • प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो

    प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो ।आज मन की मुझे अपने कर जाने दो मुझको खुशियाँ दो या अश्क भरपूर दो,ये कटोरा किसी से तो भर जाने दो॥ मुझसे वादा ख़िलाफ़ी न हो पाएगी ,वो मुकरता अगर है  मुकर जाने दो॥ मैं तरफ़दारी ज़ालिम की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *