gile shikwe ki reet

गिले-शिकवे की रीत

गिले-शिकवे की रीत

पहर-दर-पहर वो मुझे शिद्दत से याद आते रहे, वो क्या जाने ये

चांँद-सितारे किस कदर उनकी यादों के नश्तर मेरे सीने में चुभाते रहे,

बहुत चाहा था कि भूल जाएं उस बेवफ़ा को, मगर ख़्याल उनके दिल

से निकलते ही नहीं, बनाकर आशियाना इस कदर वो दिल में हलचल मचाते रहे,

शब-ए-हिज्रा में जब हम तकते हुए राह उनकी खुद‌ से ही खुद

मुलाकात करते रहे, वो बेवफ़ा गैरों की ख़्वाबगाह में इतराते रहे,

मिली थी जो तुमसे कभी इत्तेफ़ाक से मोहब्बत, समझ कर उसे

तेरी इनायत, हम हैं खुशनसीब ये अपने दिल को समझाते रहे,

लो अब तोड़ कर रिश्ता-ए-उम्मीद हम भी तुम्हारे ही रंग में रंग गए,

नहीं करते अब गिले-शिकवे किसी से,  खुद से ही गिले-शिकवे की रीत निभाते रहे,

प्रेम बजाज © ®
जगाधरी ( यमुनानगर )


पहर-दर-पहर – ( दिन रात)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की

    धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की।खिल उठी हर कली मुह़ब्बत की। शम्अ़ नफ़रत की बुझ गई फ़ौरन।बाद जब भी चली मुह़ब्बत की। उड़ गए होश सब रक़ीबों के।बात ऐसी उड़ी मुह़ब्बत की। बाद मुद्दत के आज देखी है।उनके रुख़ पर हंसी मुह़ब्बत की। लाख शोअ़ले उठे बग़ावत के।पर न सूखी नदी…

  • तेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया

    तेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया उम्र भर बस ये रोज़गार कियातेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया बेसबब ख़ुद को दाग़दार कियाजाने क्यों तेरा ऐतिबार किया ज़ीस्त में अब न लुत्फ़ है कोईक्या कहें घर को ही मज़ार किया क्यों न करते भी शुक्रिया उसकाजिसने मौसम को ख़ुशगवार किया ज़ख़्म खाये हज़ार थे हमनेमरहम-ए-वक़्त ने सुधार किया…

  • कोई नहीं देगा | Koi Nahi Dega

    कोई नहीं देगा क़सम खाते हैं सब झूठी ये जाँ कोई नहीं देगामुसीबत में सहारा भी यहाँ कोई नहीं देगा सभी अपने दग़ा देंगे, ज़माना लूट लेगा भीतेरी झोली में ला कर आसमाँ कोई नहीं देगा तुझे अपनी विरासत को ख़ुद ही महफ़ूज़ रखना हैहिफ़ाज़त बन के तुझको पासबाँ कोई नहीं देगा यहां कागज़ पे…

  • सैनिक | Sainik

    सैनिक ( Sainik ) जां हथेली पे लिए सैनिक लड़ा है ? सरहदों पर देखिये दुश्मन मरा है दो दुआएं फ़त्ह करके आये सैनिक हर अदू को मारने सैनिक चला है आंसुओं से आंखें भर आई हैं मेरी सैनिकों पर जब यहाँ हमला हुआ है सैनिकों ने ले लिया बदला वतन का देखिये कश्मीर से…

  • बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है

    बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला हैखिलाया उसने बड़े प्यार से निवाला है झुकाया शीश है हमने उसी के चरणों मेंहमारे वास्ते अब भी वही शिवाला है जहाँ जहाँ भी बिखरने की आई थी नौबतदुआ ने माँ की हमेशा मुझे सँभाला है किसी के हुस्नो-तबस्सुम का…

  • तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई | Ghazal Lines in Hindi

    तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई ( Tayashuda kagazon par bayani hui )   तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई हम ग़रीबों की क्या ज़िंदगानी हुई एक पागल ने खोले थे दिल के वरक़ सारी दुनिया मगर पानी-पानी हुई तेरी आँखों में अब भी है रंग-ए-हिना इतनी संजीदा कैसे कहानी हुई उनसे मिलते ही इतने दिये जल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *