कोई नहीं देगा | Koi Nahi Dega

कोई नहीं देगा

क़सम खाते हैं सब झूठी ये जाँ कोई नहीं देगा
मुसीबत में सहारा भी यहाँ कोई नहीं देगा

सभी अपने दग़ा देंगे, ज़माना लूट लेगा भी
तेरी झोली में ला कर आसमाँ कोई नहीं देगा

तुझे अपनी विरासत को ख़ुद ही महफ़ूज़ रखना है
हिफ़ाज़त बन के तुझको पासबाँ कोई नहीं देगा

यहां कागज़ पे तो सब घर दिलाते हैं ग़रीबों को
यही सच है,हक़ीक़त में मकाँ कोई नहीं देगा

लुटा दे जां मुहब्बत में नहीं ऐसा यहाँ कोई
हैं आशिक़ बेवफ़ा सब इम्तिहाँ कोई नहीं देगा

यही दस्तूरे दुनिया है,जले पर सब नमक छिड़कें
कभी मरहम तो,बन के मेह्रबाँ कोई नहीं देगा

ज़मीं जन्नत बना दें जो मसीहा है कहाँ ऐसे
ख़ुशी दिल को तेरे मीना यहाँ कोई नहीं देगा

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सोच में डूबा दिल है | Soch mein Dooba Dil hai

    सोच में डूबा दिल है ( Soch mein dooba dil hai )   सर पर रोज़ खड़ी मुश्किल है हर पल सोच में डूबा दिल है ज़ख्म मिले ऐसे अपनों से दिल रहता हर पल बेदिल है कांटों ने घेरा है ऐसा फूल न उल्फ़त का हासिल है पहरा है इतना दुख का ही हाँ…

  • हमसे शिक़ायत कैसी

    हमसे शिक़ायत कैसी जुर्म की जब हो हुकूमत तो वकालत कैसीपूछते लोग हैं फिर हमसे शिक़ायत कैसी दुनिया वाले जो करें प्रेम तो अच्छा लेकिनजब करें हम तो कहे लोग मुहब्बत कैसी दिल बदलते हैं यहां लोग लिबासों की तरहहमने बदला है अगर दिल तो क़यामत कैसी लोग यूं ही तो नहीं मरते हैं हम…

  • मेरी तनहाई | Meri Tanhai

    मेरी तनहाई ( Meri Tanhai ) दिल के अन्दर है मेरी तनहाईगहरा सागर है मेरी तनहाई क़द्रो-क़ीमत न कोई अश्कों कीजैसे पत्थर है मेरी तनहाई हो ज़माना भले सितमगर यहइक सिकंदर है मेरी तनहाई वो उजाला करे उदासी मेंइक दिवाकर है मेरी तनहाई यादें तेरी अगर हैं नश्तर सीमेरी दिलबर हैं मेरी तनहाई ओढ़ती और…

  • लौट आ अब तू कहाँ है | Laut aa Ab

    लौट आ अब तू कहाँ है ( Laut aa ab tu kahan hai )    तू दिखा यूं मत गुमाँ है और भी देखो मकाँ है फूल दूँ कैसे उसे अब वो नहीं अब दरमियाँ है दिल यहाँ लगता नहीं अब वो हुआ जब से निहाँ है उस हसीं से तू मिला दे ये ख़ुदा…

  • कितना है प्यार | Kitna Hai Pyar

    कितना है प्यार ( Kitana Hai Pyar ) कितना है प्यार याद दिलाने की देर हैयानी कि दूर यार से जाने की देर है इक राज़ को तमाशा बनाने में कितनी देरअपने से दूसरे को बताने की देर है इतना तुनक-मिज़ाज हूँ कमरा भी हर तरफ़बिखरा हुआ मिलेगा सजाने की देर है अर्ज़ो-समा का हो…

  • तुझे ताजदार करना है

    तुझे ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *