काम कोई दुआ नहीं आई

काम कोई दुआ नहीं आई

काम कोई दुआ नहीं आई

वक़्त पर जब दवा नहीं आई
काम कोई दुआ नहीं आई

मुझको गूंगी लगी ये दुनिया फिर
एक आवाज़ क्या नहीं आई

कितना फूटा हौआ है भाग मेरा
वो गया और क़ज़ा नहीं आई

झूट बोलो तो झूट सच ही लगे
एक बस ये अदा नहीं आई

फ़ायदा कुछ नहीं मिला मुझको
बेवफ़ा को वफ़ा नहीं आई

सबसे पूछा किया ‘असद’ शब भर
यार वो आई या नहीं आई

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • वो घूंघट पट खोल रहा है

    वो घूंघट पट खोल रहा है वो घूंघट पट खोल रहा हैतन-मन मेरा डोल रहा है आजा,आजा,आजा,आजामन का पंछी बोल रहा है अपने नग़मों से वो मेरेकानों में रस घोल रहा है पाप समझता था जो इसकोवो भी अब कम तोल रहा है मेरे घर की बर्बादी मेंअपनों का भी रोल रहा है लगते हैं…

  • नियम | Niyam

    नियम ( Niyam )    कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है। प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है। सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती बंधनों से परे जा…

  • बड़ा ही नेक | Bada hi Nek

    बड़ा ही नेक बड़ा ही नेक वो परिवार होगातभी अच्छा मिला संस्कार होगा कभी हमने न सोचा अपने घर मेंमुझे करना खड़ी दीवार होगा जमीं तो बाँट ली तुम सबने मेरीलवारिस अब हमारा प्यार होगा घरों की बात थी इतना न सोचायही कल भोर का अख़बार होगा अदब से बात जो करते हैं बच्चेउन्हीं का…

  • चाहने वाले कितने | Ghazal Chahane Wale

    चाहने वाले कितने ( Chahane Wale Kitne ) रिन्दो से पूछो न पत्थर हैं उछाले कितने मत गिनो टूटे हैं मय के यहाँ प्याले कितने जोर तूफ़ान का तो शोर कभी लहरों का सीने में ग़म के समंदर है सँभाले कितने कौन सुनता है ग़रीबों की यहाँ पर देखो नज़रें डालो ज़रा पैरों में हैं…

  • मुहब्बत का गुल | Muhabbat ki Poetry

    मुहब्बत का गुल ( Muhabbat ka gul )    करे तेरा रोज़ ही इंतिज़ार है गीता हुआ दिल तो खूब ही बेक़रार है गीता ख़फ़ा होना छोड़ दे तू मगर ज़रा दिलबर मुहब्बत की ही कर देगी बहार है गीता बना ले तू उम्रभर के लिये अपना मुझको मुहब्बत में तेरी डूबी बेशुमार है गीता…

  • प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो

    प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो ।आज मन की मुझे अपने कर जाने दो मुझको खुशियाँ दो या अश्क भरपूर दो,ये कटोरा किसी से तो भर जाने दो॥ मुझसे वादा ख़िलाफ़ी न हो पाएगी ,वो मुकरता अगर है  मुकर जाने दो॥ मैं तरफ़दारी ज़ालिम की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *