देखे हैं हमने

देखे हैं हमने | Dekhe Hai Humne

देखे हैं हमने

( Dekhe Hai Humne )

देखे हैं हमने घूम के दुनिया के सब गुलाब।
मिलता नहीं कहीं भी सनम आपका जवाब।

क्योंकर न उसको नाज़ हो अपने नसीब पर।
जिसको तुम्हारे प्यार की दौलत है दस्तयाब।

बैठी हुई है ऐसे वो सखियों के दरमियां।
तारों में जैसे बैठा हो सजधज के माहताब।

किसकी मिसाल किससे दें ह़ैरत ज़दा हैं हम।
अबरू हैं बेमिसाल तो आंखें हैं लाजवाब।

जब से पढ़ा है आपका चेहरा जनाबे मन।
रद्दी में हमने डाल दिया अपना कुल निस़ाब।

क्या तख़्तो ताज जाने चमन और क्या यह ज़र।
दुनिया के मालो-ज़र है तिरे सामने तुराब।

ज़ाहिर फ़राज़ कैसे करूं तुम पे दिल की बात।
तुम दिल की आर्ज़ू हो निगाहों का इन्तेख़ाब।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दीप जले | Diwali Hindi Shayari

    दीप जले ( Deep Jale )    बरसों की रस्म पुरानी दीप जले है आयी वो रात सुहानी दीप जले है ख़ुशियों की है आज बहारें हर घर में महकी रात कि ही रानी दीप जले है चैधा वर्ष बाद लौटे है राम अयोध्या उत्सव की एक निशानी दीप जले है बचपन के दिन भी…

  • नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करो

    नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करो नाम लेकर मुझे तुम बुलाया करोजब भी जी चाहे तुम आज़माया करो बेगुनाहों की फ़रियाद सुनता है रबझूठी तुहमत न ऐसे लगाया करो इश्क़ का तुहफा भी नज़्र करती तुम्हेंमेरी ग़ज़लों में आकर समाया करो बात माना करो दूसरों की भी तुमहर समय अपनी ही मत चलाया करो ये…

  • सनम का हाल | Ghazal Sanam ka Haal

    सनम का हाल ( Sanam ka Haal ) बह्र : बहरे हज़ज मुसद्दस सालिम अरकान: मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मात्रा भार : 1222 1222 1222   हसीं चेहरा गुलाबी गाल अच्छा है, हाथों तूने लिया रुमाल अच्छा है ! मचलती इस जवानी पर खिला यौवन, तेरी जुल्फों का बिखरा हाल अच्छा है ! मेरे जैसे दिवाने…

  • पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई

    पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई   ज़र जमीं की जब वसीयत हो गई । टेढ़ी उन बेटो की नीयत हो गई ।। ठीक वालिद की तबीयत हो गई । जान को उनकी मुसीबत हो गई ।। जिस तरह औलाद खिदमत कर रही । हर किसी को देख हैरत हो गई ।। चाहते तो…

  • कोई नहीं देगा | Koi Nahi Dega

    कोई नहीं देगा क़सम खाते हैं सब झूठी ये जाँ कोई नहीं देगामुसीबत में सहारा भी यहाँ कोई नहीं देगा सभी अपने दग़ा देंगे, ज़माना लूट लेगा भीतेरी झोली में ला कर आसमाँ कोई नहीं देगा तुझे अपनी विरासत को ख़ुद ही महफ़ूज़ रखना हैहिफ़ाज़त बन के तुझको पासबाँ कोई नहीं देगा यहां कागज़ पे…

  • आज फिर ग़मज़दा हो गया | Gamazada Shayari

    आज फिर ग़मज़दा हो गया ( Aaj Phir Gamazada ho Gaya )   यार भी बेवफ़ा हो गया देखलो वो जुदा हो गया चाहते थे जिसे हम बहुत शख्स मुझसे ख़फ़ा हो गया आज यूं हो गया ज़ीस्त से साथ मेरे दग़ा हो गया अश्क़ छलके मेरी आंख से यार जब तू जुदा हो गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *