क्यों रहे कोई

क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद

क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद

क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद।
जब मसीह़ा है हमारा मोजूद।

वो ही रहता है हमेशा दिल में।
अ़क्स आंखों में है उसका मोजूद।

दिन भी दिन सा न लगेगा यारो।
दिल में जब तक है अंधेरा मोजूद।

इश्क़ ज़िन्दा है जहां में जब तक।
हुस्न तब तक है जहां का मोजूद।

जिससे रोशन है ये सारी दुनिया।
आसमां पर है वो तारा मोजूद।

कुल जहां करता है उसकी इज़्ज़त।
जिसकी फ़ितरत में है लज्जा मोजूद।

उसने बचपन में दिया था जो फ़राज़।
आज तक है वो खिलौना मोजूद।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अब क्या छोडूं | Ab Kya Chodu

    अब क्या छोडूं ( Ab Kya Chodu ) हॅंसना गाना बाल बनाना छोड़ दिया सब अब क्या छोडूं,दुनिया भर से बैर तुम्हें तो बोलो तो अब दुनिया छोडूॅं। अपनी सब आशाइश प्यारी सारे शौक अभी तक ज़िंदामुझसे है उम्मीद मगर ये हर ख्वाहिश हर सपना छोड़ूॅं। भॅंवरा सिफ़त तबीयत लेकर हर गुलशन में जाते लेकिन,चाह…

  • हर तरफ़ उजाला है | Har Taraf Ujala Hai

    हर तरफ़ उजाला है ( Har Taraf Ujala Hai ) आज जो हर तरफ़ उजाला हैमेरी ग़ज़लों ने रंग डाला है रोज़ करता हूँ मैं ग़ज़ल गोईशायरों का यही निवाला है हमने पुरखों की इस विरासत कोजैसे तैसे भी हो सँभाला है तब कहीं जाके शायरी आईदिल के भीतर बहुत खँगाला है लोग उड़ने लगें…

  • ऐ मुहब्बत | Ghazal Aye Muhabbat

    ऐ मुहब्बत ( Aye Muhabbat ) ऐ मुहब्बत ! तिरा जवाब नहीं , तुमने किसको किया खराब नहीं ! हिज़्र, ऑंसू, फ़रेब, मक़्क़ारी, तुझमें शामिल है क्या अज़ाब नहीं ! तेरे कूंचे में ऐ मुहब्बत सुन, खार ही खार हैं गुलाब नहीं । एक धोखा है तेरी रानाई, अस्ल में तुझमें आबो ताब नहीं ।…

  • हो गई खता यूँ ही | Khata Shayari

    हो गई खता यूँ ही ( Ho gayi khata yoon hi )   हो गया कितना बावला यूँ ही आँख से हो गई खता यूँ ही लोग मिलते रहे जुदा भी थे साथ में चलता काफिला यूँ ही याद फिर रोज वो लगे आने पहले जिनको भुला दिया यूँ ही चाह थी गर तो कह…

  • दीदार करें कैसे | Deedar Karen Kaise

    दीदार करें कैसे ( Deedar karen kaise ) दीदार करें कैसे, दिलदार बता देनाचाहत की जो रस्में हैं, हमको भी सिखा देना कानून से बढ़कर तो, होता ही नहीं कोईगर की है ख़ता मैंने, मुझको भी सज़ा देना हालात बहुत बिगडे़, जीना भी हुआ मुश्किलहैं संग बने इंसा, जीने की दुआ देना जागीर मुहब्बत की,…

  • बिठाये पहरे हैं | Bithaye Pahre Hain

    बिठाये पहरे हैं ( Bithaye Pahre Hain ) दर पे मुर्शिद बिठाये पहरे हैंइन के सर पर भी अब तो ख़तरे हैं दाग़ दामन पे लाख हों इनकेफिर भी उजले सभी से चेहरे हैं जब्र करता है इसलिए जाबिरलोग गूंगे हैं और बहरे हैं तुम भी दिल में हमारे बस जाओइसमें कितने ही लोग ठहरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *