अदाएं तुम्हारी

अदाएं तुम्हारी | Adayein Tumhari

अदाएं तुम्हारी

( Adayein Tumhari )

लुभाती हैं दिल को अदाएं तुम्हारी।
रुलाती हैं लेकिन दग़ाएं तुम्हारी।

गुमां पारसाई का होता है इनमें।
निराली हैं दिलबर ख़ताएं तुम्हारी।

किए इस क़दर हमपे अह़सान तुमने।
भुलाएंगे कैसे वफ़ाएं तुम्हारी।

बजाए शिफ़ा के बढ़ाती हैं ईज़ा।
पिएं किस तरह़ हम दवाएं तुम्हारी।

मुह़ब्बत से कानों में कहते थे जो तुम।
वो बातें किसे हम बताएं तुम्हारी।

नज़र तुम ही आते हो हर एक शय में।
भला कैसे सूरत भुलाएं तुम्हारी।

दुखाती हैं रह-रह के दिल को हमारे।
कहां तक भुलाएं जफ़ाएं तुम्हारी।

बुरा भी कहा तो कहा हंसते – हंसते।
दुआ़ओं सी थीं बद-दुआ़एं तुम्हारी।

इजाज़त अगर हो तुम्हारी तो अब हम।
फ़राज़ उनको ग़ज़लें सुनाएं तुम्हारी।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बदले जमाने इस तरह | Badle Zamane

    बदले जमाने इस तरह ( Badle Zamane is tarah )    जब मुख़ालिफ़ कैफ़ियत बदले ज़माने इस तरह, अब लगे है लोग ताकत आज़माने इस तरह।   इस तसादुम का शबब लग्ज़िश हो या नाराज़गी कुछ मुहज़्ज़ब चल दिए उनको सताने इस तरह।   पर नहीं, यह ताकते परवाज़ ही है लाज़िमी, उड़ रहे ऊंचाइयों…

  • तो और क्या करते | To Aur Kya Karte

    तो और क्या करते ( To Aur Kya Karte ) वो अपना ग़म न छिपाते तो और क्या करतेनज़र न अपनी झुकाते तो और क्या करते अज़ल से दुश्मनी पाले थे यार हमसे वोहमारा दिल न जलाते तो और क्या करते रवानी चाहती है ज़िंदगी हमारी भीक़दम अगर न बढ़ाते तो और क्या करते क़ज़ा…

  • बेवफ़ाई किसी ने | Bewafai Ghazal

    बेवफ़ाई किसी ने ( Bewafai kisi ne )   बिगाड़ी किसी ने बनाई किसी ने कभी दिल्लगी कब निभाई किसी ने। फिज़ा में उदासी घुली आज़ क्यूं है कहीं की है फ़िर बेवफ़ाई किसी ने। अगर तल्ख़ियां हों रखो फ़ासले तुम मुझे बात ये थी सिखाई किसी ने। मुझे भूल कर ख़ुश नहीं संगदिल वो…

  • मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई | Ghazal Mere Shehar ki

    मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई ( Mere Shehar ki Nadi jo Dharmik Ho Gai )    प्यास की कहानी और मार्मिक हो गई, मेरे शहर की नदी जो धार्मिक हो गई। फरेब भी निठल्ली नहीं है आजकल, वो सियासत के महल में कार्मिक हो गई। चेहरे की रंगत तो बदली नहीं अभी…

  • हमेशा इश्क में

    हमेशा इश्क में हमेशा इश्क में ऊँची उठी दीवार होती हैनज़र मंज़िल पे रखना भी बड़ी दुश्वार होती है सभी उम्मीद रखते हैं कटेगी ज़ीस्त ख़ुशियों सेनहीं राहत मयस्सर इश्क़ में हर बार होती है । बढ़े जाते हैं तूफानों में भी दरियादिली से वोदिलों को खेने वाली प्रीत ही पतवार होती है नहीं रख…

  • शबाब आया नया – नया है

    शबाब आया नया – नया है शबाब आया नया -नया हैसुरूर गहरा नया- नया है करें गिले किस तरह बताओबना ये रिश्ता नया -नया है कहें तुझे कैसे अलविदा हमअभी नजारा नया- नया है पिला दे उल्फ़त के जाम साकीहुआ दिवाना नया -नया है भडक रहे हैं जिगर में शोलेउठा ये पर्दा नया- नया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *